
नई दिल्ली: सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हो रही बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हमने कोरोना वैक्सीन का सबसे पहले चार राज्य में ड्राई रन किया था. उन चार राज्यों से मिले फीडबैक में हमने सुधार किए है. हम कल से 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन किया जाएगा.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की दो वैक्सीन-कोविशील्ड और कोवैक्सीन है जो देश में उपलब्ध होने की स्थिति में आ गई है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि इन वैक्सीन को हम सभी देशों में पहुंचा दे ताकि इन वैक्सीन को पहले फेस में लगाए जा रहे प्राथमिकता समूह को लगाया जा सके.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा किअभी कुछ दिनों में महाराष्ट्र,केरल,छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि आई है. उन्होंने कहा कि इससे हमें चेतावनी मिलती है कि हम भले ही वैक्सीन के कामों में जुट जाए लेकिन टेस्टिंग से लेकर ट्रीटमेंट तक हमने जो काम मुस्तैदी से किया है उसमें कमी नहीं आनी चाहिए.
आपको बता दें कि भारत की कोरोना वैक्सीन का कुछ ड्राई रन चल रहा था. जिसके बाद भारत सरकार पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू करने जा रही है. इसको लेकर तैयारी शुरू कर ली है.
Leave a comment