
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है. कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,964 मामले सामने आए हैं. वहीं देश में कोरोना के मामले 3,35,04,534 दर्ज किए गए है. बीते 24 घंटों कोरोना के कारण 383लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. इसी के साथ पूरे भारत में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरूआत हो चुकी है. साथ ही देश में अभी तक 82,65,15,754करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है.
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 35 लाख 04 हजार 534 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4 लाख 45 हजार 385 हो गई है. साथ ही देश में अब तक 3 करोड़ 27 लाख 49 हजार 574 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं. देश में 3,09,575 सक्रिय मामले है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39नए मरीज सामने आए है. इस दौरान 18 लोग डिस्चार्ज हुए है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 400हो गई है. प्रदेश में 14,38,556लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है.
दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में बीते 24 घंटों में 08नए कोरोना के मामले समाने आए है. इसके साथ ही कोरोना के कारण किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और राज्य में अबतक 7,60,618लोगों ने रिकवरी दर्ज की है. राज्य में 98सक्रिय मामले है.
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,131नए मामले सामने आए है. साथ ही 49 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. इसके साथ ही कोरोना को अबतक 63,44,744लोग कोरोना को मात दे चुके है. फिलहाल 40,712मरीजों का इलाज चल रहा है.
इसके साथ ही केरल में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है. पिछले 24 घंटों में 15 हजार 768 कोरोना के नए मामले सामने आए है. इसके साथ ही 214लोगों की मौत हो गई है. वहीं राज्य में 1,61,195लोगों का इलाज चल रहा है.
Leave a comment