CORONA LIVE UPDATE: देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली कमी, दिल्ली में 1 हजार से कम नए मामले

CORONA LIVE UPDATE:  देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली कमी, दिल्ली में 1 हजार से कम नए मामले

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के नए मामले में आज मामूली कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,827 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना के 4,31,13,413 मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 24 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।      

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 13 हजार 413 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 24 हजार 181 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 25 लाख 70 हजार 165 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 19,067सक्रिय मामले है।   

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 970नए मरीज सामने आए है। इस दौरान 1,238लोग डिस्चार्ज हो गए है। इसके साथ ही प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 5,202हो गई है। प्रदेश में 18,97,141लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।       

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में बीते 24 घंटों में383 नए कोरोना के मामले सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। राज्य में अबतक 9,84,985लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 2,153सक्रिय मामले है।  

इसके साथ ही केरल में कोरोना के मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 489 कोरोना के नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही 17 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a comment