CORONA LIVE UPDATE: पीछा नहीं छोड़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा नए केस

CORONA LIVE UPDATE: पीछा नहीं छोड़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कल की तुलना में आज गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,850 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना के 4,45,36,459मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 10लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 45 लाख 36हजार 459तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 28 हजार 355हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 39 लाख 47 हजार 756 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 45,440सक्रिय मामले है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 95नए मरीज सामने आए है। इसके साथ 96 डिस्चार्ज हो गए है। साथ ही प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 514हो गई है। प्रदेश में 20,02,452लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।          

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण  व्यक्ति किसी भी व्यक्ति मौत नहीं हुई है। राज्य में 10,43,177लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 441सक्रिय मामले है।      

इसके साथ ही केरल में 2,050 कोरोना के नए मामले सामने आए है। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 15,755पर पहुंच गई है। 

Leave a comment