PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी के रूस दौरे से घबराया ड्रैगन, अमेरिका से की ये अपील

PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी के रूस दौरे से घबराया ड्रैगन, अमेरिका से की ये अपील

PM Modi Russia Visit : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त दो दिनों की रूस की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर बैठक के लिए गए है।  जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी 5 साल बाद रूस की यात्रा पर गए हैं। वहीं इस वक्त रूस के लिए सामरिक और आर्थिक दोनों ही रूप में भारत और चीन सबसे ज्यादा करीबी देश हैं। हालांकि भारत और रूस के रिश्तें को देखते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस का नाम लेकर अमेरिका तक से गुहार लगा दी है। पहले अमेरिका ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर चिंता जताई तो अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी एक अपील कर दी है।

बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए दुनिया की प्रमुख शक्तियों से अपील की। जिनपिंग ने कहा कि संघर्षविराम तभी हो सकता है, जब दुनिया की प्रमुख शक्तियां पॉजिटिव एनर्जी के साथ काम करेंगी। वहीं यूक्रेन और रूस के बीच 2 साल से युद्ध चल रहा है। एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन पर 40 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं।

अमेरिका ने जताई चिंता

गौरतलब है कि अमेरिकी वेदश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वह पीएम मोदी की रूस यात्रा को लेकर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने रूस के साथ भारत के संबंधों को लेकर भी चांता जताई। मिलर ने कहा, भारत यूक्रेन में संघर्ष का कोई समाधान निकले। समाधान ऐसा होना चाहिए, जो यूक्रेन की संप्रभुता का सम्मान करता हो। मिलर ने कहा कि वह पीएम मोदी की रूस यात्रा के बारे में भारत के साथ विशेष बातचीत से अनजान थे। अब मोदी की सार्वजनिक टिप्पणियों पर नजर रखी जा रही है।

इस एक कदम से चीन को गया ये संदेश

जब पीएम मोदी आधिकारिक यात्रा पर रूस पहुंचे तो एयरपोर्ट से ही चीन को एक साफ संदेश मिल गया है। दरअसल, पीएम मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पर रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मांटुरोव पहुंचे थे। वह पीए मोदी को कार में अपने साथ लेकर होटल तक छोड़ने गए। वहीं पिछली बार जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ऐसा स्वागत नहीं हुआ था।

Leave a comment