
Delhi: तमिलनाडू से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें लड़की से लड़का बना शख्स ने अपने ही दोस्त को क्रूरता के साथ मौते के घाट उतार दिया। आरोपी ने मौत की नींद सुलाने के लिए लड़के के जन्मदिन को चुना। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई खुलासे भी किए है।
जन्मदिन के दिन दोस्त को उतारा मौत के घाट
दरअसल राजधानी चेन्नई के दक्षिणी बाहरी इलाके थलंबूर में युवक ने अपने साथ पढ़ने वाली लड़की और पार्टनर को उसके जन्मदिन पर ही मौत के घाट उतार दिया। उसके लिए आरोपी ने पहले प्लान बनाया और फिर इस प्लान को अंजाम दिया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय नंदिनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी से शादी करने के लिए आरोप युवक ने अपना लिंग तक बदलवा दिया था। लिंग परिवर्तन कराने से पहले पंडी मुरुगेश्वरी था। पुलिस ने बताया कि दोनों मदुरै में एक ही गर्ल्स स्कूल में पढ़ते थे और उनमें गहरी दोस्ती भी थी। हालांकि, नन्दिनी ने वेत्रिमारन के प्रस्ताव को बार-बार ठुकराया था, जिसके चलते दोनों के बीच मतभेद हो गया। इतना सबकुछ होने के बावजूद भी दोनों संपर्क में थीं। आठ महीने पहले, सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की डिग्री पूरी करने के बाद, नंदिनी को चेन्नई में नौकरी मिल गई और वह शहर में अपने चाचा के साथ रह रही थी।
नंदिनी से शादी करना चाहता था आरोपी
वहीं वेट्रिमरन ने शनिवार को फोन किया और नंदिनी को उसके साथ कुछ समय बिताने के लिए कहा। आरोपी नए कपड़े लाए और उसे तांबरम के पास एक अनाथालय में ले गया और दान दिया। उसने उसे वापस घर छोड़ने की जिद की और रास्ते में पोनमर में एक सुनसान जगह पर रुक गया। आरोपी ने फिर सुनसान इलाके में तस्वीरों के लिए पोज़ देने के लिए कहा। फिर उसने अपनी बाइक से जंजीरें निकालीं और उसके हाथ-पैर बांध दिए। लेकिन आरोपी ने नंदिनीको कहा कि ये केवल मजाक है। लेकिन. जब आरोपी से नंदिनी ने जंजीर खोलने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने नंदिनी की गर्दन और बांह को ब्लेड से काट दिया इसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। फिर आरोपी मौके से फरार हो गया।
लड़की की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। नंदिनी ने आरोपी का नंबर भी दिया। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने फोन कर आरोपित को बुलाया तो उसने बताया कि नंदिनी उसकी दोस्त है। यहां तक कि नंदिनी को क्रोमपेट के सरकारी अस्पताल ले जाते समय वह पुलिस टीम और क्षेत्र के निवासियों के साथ भी गया।
Leave a comment