Search KhabarFast

Press ESC to close

Chandipura Virus: गुजरात समेत इन राज्यों में दिखा चांदीपुरा वायरस का कहर, अब तक 27 मरीजों की हुई मौत

Chandipura Virus:  गुजरात समेत इन राज्यों में दिखा चांदीपुरा वायरस का कहर, अब तक 27 मरीजों की हुई मौत

Chandipura Virus: गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश मे चांदीपुरा वायरस और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के मामले बढ़ रहे है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और चांदीपुरा वायरस के मामलों को लेकर विशेषज्ञों के साथ मिलकर समीक्षा की है। वहीं गुजरात में चांदीपुरा वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक इसके 78 संदिग्ध मामले सामने आ चुके है, जबकि 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 21 जिलों में इस वायरस के संदिग्ध केस मिले है।

दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर के चांदीपुर गांव में वर्ष 1966 में 15 साल तक के बच्चों की मौत होने लगी थी। पता चला कि मौतें वायरस से हुई। तभी से इस वायरस का नाम चांदीपुर वायरस पड़ गया। जून 2024 की  शुरुआत से, गुजरात में 15 साल से कम उम्र के बच्चों में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के मामले सामने आए है। 20 जुलाई 2024 तक एईएम के 78 मामले सामने आए है, जिनमें से 75 गुजरात के 21 जिलों/निगमों से, दो राजस्थान से और एक मध्य प्रदेश से है। इनमें से 28 मामलों में मौत हो चुकी है।

क्या है चांदीपुरा वायरस

गौरतलब है कि चांदीपुरा वायरस का नाम भारत के महाराष्ट्र राज्य के चांदीपुरा गांव से लिया गया है, जहां इसे पहली बार 1965में पहचाना गया था। ये वायरस ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करता है और इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, और मस्तिष्क में सूजन शामिल हैं। गंभीर मामलों में, यह कोमा और मृत्यु का कारण बन सकता है। चांदीपुरा वायरस का संक्रमण विशेष रूप से गर्मियों और मानसून के मौसम में अधिक देखा जाता है, जब मच्छरों की संख्या अधिक होती है। इस वायरस के लिए अभी तक कोई खास इलाज या टीका नहीं है, इसलिए इसके संक्रमण से बचने के लिए मच्छरों के काटने से बचाव करना महत्वपूर्ण है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला, हेलमेट पहनकर बचाई जान; लगाए गए चोर-चोर के नारे

Attack On Abhishek Banarjee:पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। उनपर सोनारपुर नें हमला हुआ। गुस्साए भीड़ ने उनके साथ मारपीट की और बताया जा रहा है कि उनके कपड़े भी फाड़े गए। इस दौरान लोग ने चोर-चोर के नारे लगाए।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को शनिवार को दिल्ली कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast