
Punjab crime: पंजाब के अमृतसर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि पुलिस को नशा तस्करी गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन, कैश और पिस्तौल बरामद की है। इसकी जानकारी पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है।
नौ पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 19 किलो हेरोइन, 23 लाख रुपये ड्रग मनी और नौ पिस्तौल बरामद किए हैं। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन और पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर रविवार की शाम पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी देंगे।
इसके अलावा पुलिस ने एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से सोने का भंडार मिला है। बता दें कि शारजाह से 6ई 1428 जब एयरपोर्ट पर उतरा तो एक-एक कर सभी यात्री बाहर निकलने लगे। इसी बीच कस्टम अधिकारियों को एक यात्री पर शक हुआ तो उसकी गहनता से जांच की गई। चेकिंग के दौरान यात्री के पास से दो अंडाकार आकार के कैप्सूल बरामद हुए।
जो अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपा रखा था। इन कैप्सूल का कुल वजन 635.9 ग्राम था। लेकिन जब उन्हें खोलकर सोना निकाला गया तो उसका कुल वजन 516 ग्राम निकला। जिसकी कुल कीमत 33 लाख 2400 रुपये है। फिलहाल सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Leave a comment