चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब एक बार फिर हेमंत सोरेन बनेंगे झारखंड के नए CM

चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, अब एक बार फिर हेमंत सोरेन बनेंगे झारखंड के नए CM

Champai Soren Resigns: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार यानी की 3 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद चंपई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फरवरी के महीने में चंपई सोरेन ने इस पद को संभाला था।

दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ईडी ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। हालांकि, इस मामले में गिरफ्तारी के बाद हेमंद सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वहीं हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे के बाद ये माना जा रहा था कि उनकी पत्नी कल्पना  सोरेना सीएम होगी। लेकिन उनकी जगह अनुभव को देखते हुए चंपई सोरेन को बतौर मुख्यमंत्री झारखंड की जिम्मेदारी दी गई थी।

गौरतलब है कि अगर हेमंद पद की शपथ लेते हैं, तो वो झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। करीब पांच महीने जेल में काटने के बाद झारखंड हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले में जुड़े मनी लॉन्ड्रिग केस में उन्हें जमानत दे दी थी और बीती 28 जून को उन्हें रिहा कर दिया गया था।

कौन है चंपई सोरेन?

चंपई सोरेन जेएमएम के कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े नेता रहे है। वो साल 1991 से विधायक बनते रहे है। झारखंड मुक्त मोर्चा में कई बार विभाजन के बाद भी चंपई सोरेन अपने साथी शिबू सोरेन के साथ मैदान में खड़े रहे थे। उन्होंने काफी उथल-पूथल हालात में राज्य की कमान को संभाला था। उनके सीएम बनने के दौरान पार्टी में टूट की भी चर्चा थी। हालांकि, उन्होंने सूझबूझ के साथ पार्टी को हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में संभाल कर रखा था। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी का प्रदर्शन पिछले साल के तुलना में काफी ज्यादा बेहरत रहा था।

Leave a comment