Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में किफायती घर खरीदने का मौका, DDA की नई योजना में 25% की भारी छूट; शुरुआती कीमत सिर्फ ₹14.95 लाख

दिल्ली में किफायती घर खरीदने का मौका, DDA की नई योजना में 25% की भारी छूट; शुरुआती कीमत सिर्फ ₹14.95 लाख

DDA: अगर आप एक मिडिल क्लास परिवार से आते है और दिल्ली में खुद का घर बनाने का सपना देख रहे है तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) आपके इस सपने को सच कर सकता है। दरअसल, DDA आवास निवेश योजना 2026’ के तहत कम आय वर्ग के लोगों को एक अच्छा ऑप्शन मिल रहा है। इस योजना के तहत नरेला सब-सिटी में 1-BHK रेडी-टू-मूव-इन फ्लैट्स पर 25% की भारी दी जा रही है। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत ₹14.95 लाख से शुरू होती है। यानी आप शुरुआती कीमत देकर दिल्ली में अपना आशियाना बुक कर सकते हैं।

नरेला के इन फ्लैट्स पर नजर डालें  

बता दें, DDA की आवास निवेश योजना 2026’ के तहत नरेला के सेक्टर G-2 से G-6 में 1-BHK फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध है, जो दो पॉकेट में स्थित हैं -

पॉकेट-6 (1496 फ्लैट्स): यह 49.90 वर्ग मीटर एरिया में फैला हुआ है, 25% छूट के बाद इसकी कीमत लगभग ₹14.95 लाख हो सकती है।

पॉकेट-3 (1020 फ्लैट्स): यह 49.90 वर्ग मीटर एरिया में फैला हुआ है, 25% छूट के बाद इसकी कीमत लगभग ₹15.01 लाख हो सकती है।   

Also read: वेतन ₹25,000 से कम है? EPS में पेंशन कटौती जरूरी है या नहीं, EPFO ने बताया पूरा नियम

नरेला के आसपास की कनेक्टिविटी

नरेला के यह फ्लैट्स रेडी-टू-मूव-इन कैटेगरी में 1-BHK कॉन्फिगरेशन में मिल रहे है। इस इलाके के आसपास की कनेक्टिविटी कई परिवारों को अपनी तरफ खींच सकती है। इन फ्लैट्स के आसापास मेट्रो कनेक्टिविटी मौजूद है। इसके अलावा रिठाला - नरेला - कुंडली कॉरिडोर भी उपलब्ध है। यहां आपको स्पोर्ट्स हब की कनेक्टिविटी भी मिलेगी।  

रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की तारीखें

अगर आप DDA की आवास निवेश योजना 2026 का लाभ उठाना चाहते है और नरेला जैसे उभरते इलाके में अपना खुद का घर चाहते है, तो इन फ्लैट्स के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसकी तारीख कुछ तरह है -

फ्लैट्स के रजिस्ट्रेशन की डेट - 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
फ्लैटों की बुकिंग की डेट - 20 अक्टूबर 2026 से बुकिंग शुरू होगी।

बता दें, ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी, जिसके लिए आप DDA की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in या eservices.dda.gov.in पर विजिट कर सकते है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में बड़ी राहत...दिवाली तक UPI पेमेंट रहेगा फ्री, NPCI ने MDR चार्ज की तारीख टाली

UPI MDR charges: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने आज 13 अक्टूबर 2026 मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने दिवाली के बाद चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को स्थगित करने का फैसलै लिया है, जिसकी।

वेतन ₹25,000 से कम है? EPS में पेंशन कटौती जरूरी है या नहीं, EPFO ने बताया पूरा नियम

EPFO Wage Limit: हाल ही में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने का ऐलान किया था। जिसके बाद EPFO ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करते हुुए कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) की सदस्यता और पेंशन कटौती संबंधी नियमों के बारे में जानकारी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast