Hurun India Rich List 2025: भारत की आर्थिक पटल पर एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025के अनुसार, देश के अमीरों की संख्या ने इतिहास रच दिया है। कुल 1,687व्यक्तियों ने 1,000करोड़ रुपये की संपत्ति का आंकड़ा पार किया है, जिनकी संयुक्त संपत्ति 167लाख करोड़ रुपये है, जो भारत के GDP का लगभग आधा हिस्सा है। इस सूची में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। लेकिन इस साल एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा चर्चा का विषय बनी। जिन्होंने टॉप-3में अपनी जगह बनाई है। जबकि बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान की अरबपति क्लब में पहली एंट्री है। नंबर 1पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी है।
भारत की सबसे अमीर महिला - रोशनी नादर मल्होत्रा
44साल की उम्र में रोशनी नादर मल्होत्रा भारत की कॉर्पोरेट दुनिया की एक चमकती सितारा बन चुकी हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025में वे तीसरे स्थान पर काबिज हैं, जिनकी संपत्ति 3.5लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। इतिहास में यह पहली बार है जब कोई महिला भारत के टॉप-3अमीरों में शामिल हुई है, जो न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल है, बल्कि टेक्नोलॉजी क्षेत्र के वर्चस्व को भी रेखांकित करती है।
बता दें, रोशनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन हैं, जो भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी है। 2025में उनके पिता शिव नादर ने अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा (47%) उन्हें हस्तांतरित कर दिया, जिससे वे कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक बन गईं। कंपनी की वैश्विक पहुंच 60देशों में है और 2,20,000से अधिक कर्मचारियों के साथ यह आईटी क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी है।
शाहरुख खान की अरबपति क्लब में एंट्री
दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान हैं, जिन्होंने अपने 33साल के फिल्मी करियर को को एक नई ऊंचाई दी है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025में वे पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं, जिनकी संपत्ति 12,490करोड़ रुपये है। यह उपलब्धि उन्हें न केवल भारत के सबसे अमीर एंटरटेनर बनाती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर सबसे अमीर अभिनेताओं में चौथे स्थान पर भी स्थापित करती है - टॉम क्रूज, द रॉक और जेरी सीनफेल्ड के बाद।
शाहरुख की संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से आता है, जिसकी स्थापना 2002में हुई थी। इस कंपनी ने 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में उनकी हिस्सेदारी और वैश्विक रियल एस्टेट निवेश भी उनकी संपत्ति के सोर्स हैं। मालूम हो कि हुरुन लिस्ट में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की श्रेणी में शाहरुख टॉप पर हैं। उसके बाद जूही चावला, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन हैं।
फिर से चला रिलायंस का जादू
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का ताज पहनना अब रूटीन-सा हो गया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025में मुकेश अंबानी फिर से नंबर-1पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 9.55लाख करोड़ रुपये है। फोर्ब्स की 2025लिस्ट में भी वे भारत के सबसे अमीर हैं, $115.3बिलियन (लगभग 9.7लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ। इतना ही नहीं, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में मुकेश अंबानी 18वें स्थान पर हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश ने तेल-गैस से शुरू कर टेलीकॉम, रिटेल और ग्रीन एनर्जी तक का विस्तार किया है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने 5जी क्रांति लाई, जबकि रिलायंस रिटेल भारत का सबसे बड़ा रिटेल नेटवर्क है। 2025 में स्टारलिंक के साथ साझेदारी और गुजरात में गीगावाट-स्केल डेटा सेंटर की स्थापना ने उनकी कंपनी को एआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूत बनाया। हालांकि, वैश्विक बाजार की अस्थिरता से उनकी संपत्ति में मामूली गिरावट आई, लेकिन वे $100 बिलियन क्लब के इकलौते एशियाई सदस्य बने रहे।
Leave a comment