
Share Market LIVE: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स 57,566 पर खुला, लेकिन चंद मिनट में ही ऊपरी स्तरों से बिकवाली के चलते इंडेक्स 57,501 तक फिसल गया। फिलहाल हल्की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 398 अंक नीचे 57,527 पर बंद हुआ था। बाजार पर दबाव बनाने का काम ऑटो और बैंकिंग स्टॉक्स कर रहे हैं।
निफ्टी के टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
वहीं आज निफ्टी के टॉप गेनर्स कि लिस्ट मेंडिविस लैब, अपोलो हॉस्प, रिलायंस, हिंडाल्को, सन फार्मा, एचडीएफसी लाइफ, सिप्ला, डीआर रेड्डी, यूपीएल, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, आईटीसी, ग्रासिम, टाटा कंज्यूम, भारती एयरटेल, नेस्ले, एचडीएफसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिडरहे है। साथ ही निफ्टी के टॉप लूजर्स की लिस्ट मेंअदानी एंटरप्राइजेज, एम एंड एम, अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिन्सवी, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, कोल इंडिया, एसबीआई लाइफ, बजाज-ऑटो, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंटहै।
RBI की मौद्रिक नीति बैठक 3 अप्रैल से
खुदरा मुद्रास्फीति के 6 प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से ऊपर बने रहने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत कई केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी अगली मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की एक और वृद्धि का फैसला कर सकता है। मौद्रिक नीति के निर्धारण संबंधी सर्वोच्च संस्था मौद्रिक नीति समिति (MPC) की द्विमासिक समीक्षा बैठक 3 अप्रैल से शुरू होने वाली है।
Leave a comment