Share Market: हांगकांग को पछाड़ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना भारत, जानें क्या है तेजी की वजह

Share Market: हांगकांग को पछाड़ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बना भारत, जानें क्या है तेजी की वजह

Why India's Stock Market is booming: भारत के शेयर बाजार ने दक्षिण एशियाई देशों के बीच एक और उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार हांगकांग को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, 'भारतीय शेयर बाजार ने पहली बार हांगकांग को पीछे छोड़ दिया है, भारतीय एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध शेयरों का कुल मूल्य सोमवार के बंद होने तक 4.33 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो हांगकांग के 4.29 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। ऐसे में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा इक्विटी बाजार बन गया है।

भारत का शेयर बाज़ार क्यों बढ़ रहा है?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वैश्विक निवेशकों और कंपनियों के लिए खुद को चीन के विकल्प के रूप में स्थापित किया है। वर्तमान समय में भारत सबसे तेजी से विकास करने वाले प्रमुख देशों में से एक है।

आख़िर भारत के शेयर बाज़ार ने कैसे हासिल की ये उपलब्धि? क्या स्थिर राजनीतिक माहौल बन गया है बड़ा हथियार? आपको बता दें कि खुदरा निवेशकों के बढ़ते आधार और मजबूत कॉर्पोरेट कमाई के कारण भारतीय इक्विटी में तेजी आ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत अपने स्थिर राजनीतिक माहौल और विश्व स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ती उपभोग-संचालित अर्थव्यवस्था के कारण वैश्विक पूंजी और कंपनियों को आकर्षित करते हुए खुद को चीन के एक अच्छे विकल्प के रूप में प्रस्तुत करता है। 

Leave a comment