AI बबल फूटने के बाद अमेरिकी मार्केट में गिरावट, 1.5 लाख नौकरियां प्रभावित

AI बबल फूटने के बाद अमेरिकी मार्केट में गिरावट, 1.5 लाख नौकरियां प्रभावित

AI Stock Falls: अमेरिका में आर्थिक संकट के संकेत तेज़ हो गए हैं और इसका असर शेयर बाजार पर साफ़ नजर आ रहा है। गुरुवार, 6नवंबर 2025को अमेरिकी शेयर बाजार में भूचाल सा मचा। S&P 500में करीब 1.1%की गिरावट दर्ज हुई, Nasdaq 2%तक फिसला और Dow Jones में भी लगभग 0.8%की गिरावट देखी गई। निवेशक चिंतित हैं कि लंबे समय तक चल रही AI थ्रस्टेड रैली अब ठंडी पड़ सकती है। AI से जुड़े शेयरों की उच्च वैल्यूएशन और अपेक्षित रिटर्न न मिलने की चिंता ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया है।

नौकरियों की भारी कटौती से बढ़ा दबाव

अमेरिकी कंपनियों में छंटनी की खबरें भी निवेशकों की चिंता बढ़ा रही हैं। सिर्फ अक्टूबर 2025में करीब 1.53लाख लोगों की नौकरियां चली गईं, जो किसी अक्टूबर में पिछले 20वर्षों में सबसे अधिक है। साल 2025में अब तक कुल लगभग 11लाख नौकरियां प्रभावित हो चुकी हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 65%अधिक है। टेक्नोलॉजी, रिटेल, सर्विस, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग जैसे कई सेक्टरों में छंटनी का दौर जारी है। AI और ऑटोमेशन के बढ़ते प्रभाव के चलते कंपनियां लागत में कटौती कर रही हैं, जिससे रोजगार संकट और गहरा रहा है।

बढ़ते कर्ज और आर्थिक दबाव का असर

अमेरिका पर बढ़ता कर्ज और संभावित ब्याज दरों में वृद्धि भी आर्थिक तनाव बढ़ा रही है। देश का कर्ज 38 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंच चुका है, जो GDP का लगभग 324% है। निवेशक महंगाई और आर्थिक अनिश्चितताओं को लेकर सतर्क हैं। अगर अमेरिका समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं देता, तो केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियां भी तेज़ी से सामने आ सकती हैं। ऐसे में वैश्विक बाजार और अन्य देशों की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

Leave a comment