
Tesla Share Crash: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। बीते 24घंटे में उनकी संपत्ति में 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट है। अमेरिकी शेयर बाजार में टेस्ला के शेयर 15.43% टूटकर 222.15 डॉलर पर आ गए। दिसंबर 2023 में इन शेयरों ने 488.54 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ था, लेकिन अब तक 53% की गिरावट आ चुकी है। इस गिरावट से टेस्ला के बाजार मूल्य में 130 अरब डॉलर की कमी आई है।
बता दें कि, टेस्ला के शेयरों की गिरावट से एलन मस्क की कुल संपत्ति पर गहरा असर पड़ा। उनकी नेटवर्थ 29अरब डॉलर (करीब 2.5लाख करोड़ रुपये) घटकर 301अरब डॉलर रह गई। साल 2024की शुरुआत से अब तक 132अरब डॉलर की गिरावट हो चुकी है। यह नुकसान कई अरबपतियों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।
मस्क बोले- 'मुश्किल दौर से गुजर रहा हूं'
एलन मस्क ने इस स्थिति पर चिंता जताई। फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "यह सब बड़ी मुश्किल से संभल रहा है।" मस्क फिलहाल टेस्ला, X (ट्विटर), स्पेसएक्स जैसी कई कंपनियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे उन पर जबरदस्त दबाव बना हुआ है।
X (ट्विटर) भी तीन बार हुआ ठप
टेस्ला के शेयरों में गिरावट के अलावा, X (पहले ट्विटर) को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को X तीन बार ठप हो गया। लाखों यूजर्स को परेशानी हुई। कई लोग अपने अकाउंट्स में लॉगिन नहीं कर सके और साइट बार-बार क्रैश होती रही।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, X के ठप होने के पीछे एक बड़े साइबर अटैक का शक है। एलन मस्क ने दावा किया कि यह हमला यूक्रेन से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, "हमें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में यूक्रेन से जुड़े आईपी एड्रेस से X के सिस्टम पर बड़ा साइबर अटैक किया गया।"
Leave a comment