Search KhabarFast

Press ESC to close

दिवाली से पहले मोदी सरकार देगी बड़ा तोहफा! NITI आयोग ने नए आर्थिक सुधार की घोषणा के दिए संकेत

दिवाली से पहले मोदी सरकार देगी बड़ा तोहफा! NITI आयोग ने नए आर्थिक सुधार की घोषणा के दिए संकेत

Economy Reform: अमेरिका द्वारा भारत पर 50% तक टैरिफ लगाए जाने से भारतीय निर्यातकों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। यह वही अमेरिका है, जो बीते साल भारत का सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार रहा। हालांकि, भारत सरकार इस दबाव में झुके बिना लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनी रहे। GST रिफॉर्म के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने की अपील की, जिससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिले।

दिवाली से पहले आ सकते हैं और सुधार

नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार दिवाली से पहले आर्थिक सुधारों की नई खेप की घोषणा कर सकती है। उन्होंने बताया कि 13–14 प्रमुख क्षेत्रों में सुधार पर काम चल रहा है, खासकर व्यापार और MSME सेक्टर पर सरकार की पैनी नजर है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में बनी समितियों ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट भी दे दी है, जिससे यह साफ है कि सुधार की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

'नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन' लॉन्च की तैयारी

नीति आयोग के CEO ने यह भी खुलासा किया कि सरकार जल्द ही "नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन" लॉन्च कर सकती है, जो भारत को वैश्विक उत्पादन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। इस मिशन के ज़रिए न सिर्फ औद्योगिक आधार को मजबूत किया जाएगा, बल्कि भारत को ग्लोबल वैल्यू चेन से भी जोड़ा जाएगा। सुब्रह्मण्यम ने यह भी कहा कि अब भारत को उन उत्पादों के निर्यात पर ध्यान देना होगा जिनकी मांग वैश्विक स्तर पर लगातार बनी हुई है — सिर्फ परंपरागत क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price ₹1.54 लाख के करीब पहुंचा सोना, चांदी के भाव में भी बड़ा बदलाव; जानिए 29 मई के ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार और MCX में गोल्ड के दाम टूटने से खरीदारों के लिए राहत की खबर सामने आई है। 10 ग्राम सोने की कीमत में भारी बदलाव दर्ज किया गया है, वहीं चांदी के रेट में भी गिरावट आई है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ महंगा, दो दिन में गोल्ड 971 रुपये और चांदी 3043 रुपये बढ़ी

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार शाम के मुकाबले दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान अचानक बिकवाली बढ़ गई, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast