
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि आधार कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री ऋण योजना के तहत 3,00,000 रुपये का ऋण मिलेगा। बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह का मैसेज वायरल हो रहा है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी इसी तरह का एक फर्जी मैसेज वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि सभी आधार कार्ड धारकों को 4.78 लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा।
हालांकि, जब प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने फैक्ट चेक किया तो यह मैसेज फर्जी निकला। फर्जी मैसेज का भंडाफोड़ करते हुए PIBने कहा कि यह वायरल मैसेज फर्जी है।PIBने इंटरनेट पर प्रसारित हो रहे भ्रामक संदेश की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी आधार कार्ड धारकों को ₹3,00,000 का ऋण प्रदान कर रही है।" PIBने लोगों से यह भी कहा कि वे तथ्यों की ठीक से जांच किए बिना अपनी आधार संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
PIBकी फैक्ट चेकिंग शाखा
इंटरनेट पर प्रचलित गलत सूचना और फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के लिए, प्रेस सूचना ब्यूरो ने दिसंबर 2019 में इस तथ्य-जांच शाखा की शुरुआत की। वेबसाइट का दावा है कि "सरकार की नीतियों और योजनाओं से संबंधित गलत सूचनाओं की पहचान करने के लिए जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही हैं"।
Leave a comment