SHARE MARKET: खराब शुरुआत के बावजूद शेयर बाजार बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आखिर क्या रही तेजी की वजह

SHARE MARKET: खराब शुरुआत के बावजूद शेयर बाजार बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आखिर क्या रही तेजी की वजह

नई दिल्लीआज सुबह की धीमी शुरुआत के बाद, हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 211 अंकों की तेजी के साथ 62504 पर और निफ्टी 50 अंकों के उछाल के साथ 18562 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ फिर से 43 हजार के पार 43020 पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान इंट्राडे में सेंसेक्स 62701 और निफ्टी 18614 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। इंडेक्स की बात करें तो ऑयल एंड गैस में 1.60 फीसदी, ऑटो में 0.61 फीसदी और FMCG इंडेक्स में 0.34 फीसदी की तेजी रही। वहीं मेटल इंडेक्स में 1.14 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

वहीं आज निफ्टी के टॉप गेनर्स कि लिस्ट में बीपीसीएल, रिलायंस, हीरो मोटोकॉप, टाटा कंज्यूमर, एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट, नेस्ले, ब्रिटानिया, बजाज-ऑटो, डिविस लैब, आयशर मोटर्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो, एनटीपीसी, अल्ट्रा सीमेंट, सन फार्मा रहे है। साथ ही निफ्टी के टॉप लूजर्स की लिस्ट में हिंडाल्को, अपोलो होस्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, ग्रासिम, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, इंफी, एचडीएफसी, ओएनजीसी, एमएंडएम, कोल इंडिया, मारुति, अदानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ रेड्डी, सिप्ला, टेकम है।

बाजार में तेजी की वजह

सितंबर की तिमाही के लिए कॉरपोरेट कमाई बेहतर रही है। इस वजह से मार्केट का आउटलुक बेहतर हुआ है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू निवेशकों दोनों लगातार निवेश कर रहे हैं। महंगाई दर के आंकड़ों में भी गिरावट आई है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दर के मामले में नरमी का रुख अपना सकते हैं। इसके अलावा घरेलू डिमांड की वजह से भारतीय अर्थव्यनवस्थाथ को लेकर अधिक नेगेटिव संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

Leave a comment