Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या वित्त मंत्री के इस एक कदम से टैक्सपेयर्स को मिलेगी राहत? सरकार बना रही कई योजनाएं

क्या वित्त मंत्री के इस एक कदम से टैक्सपेयर्स को मिलेगी राहत? सरकार बना रही कई योजनाएं

Budget 2025 Expectations: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1फरवरी को 2025का बजट पेश करेंगी। ऐसे में टैक्सपेयर्स को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार खपत बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए इनकम टैक्स घटाने का विचार कर रही है। अभी वर्तमान समय की बात करें तो 10-15लाख रुपये से ज्यादा सालाना इनकम वाले लोगों को 30फीसदी टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। ऐसे में सरकार 10लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री करने पर विचार कर सकती है।

न्यू टैक्स रिजीम पर हो सकता है काम

बता दें, निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2020में न्यू टैक्स रिजीम की शुरुआत की थी। इसमें निवेश या होम लोन जैसी चीजों पर टैक्स डिडक्शन का लाभ नहीं मिलता। लेकिन टैक्स रेट कम हैं। पहले टैक्सपेयर्स ने इस न्यू टैक्स रिजीम में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन अब इसके तहत ITR फाइल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इस संख्या के लगातार बढ़ने की वजह है नई कर व्यवस्था का आसान होना। इसमें बिना किसी झंझट के अच्छी-रकम टैक्स फ्री हो जाती है। तो वहीं, दूसरी तरफ ओल्ड टैक्स रिजीम में वही लोग हैं, जिन्होंने होम लोन ले रखा है। इसके अलावा इस टैक्स रिजीम में वो लोग है, जिन्होंने टैक्स बचाने के लिए कई योजनाओं में निवेश कर रखा है।

क्या कहता है IT डिपार्टमेंट का डेटा?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का असेसेटमेंट ईयर 2023-24 के डेटा की माने तो ITR फाइल करने वाले 70 फीसदी लोगों ने जीरो रिटर्न फाइल किया। यानी उनकी सालाना कमाई 5 लाख रुपये या इससे कम थी। तो वहीं, रिटर्न फाइल करने वाले 88 फीसदी लोगों की इनकम 10 लाख रुपये से कम बताई गई है। इसके अलावा 94 फीसदी लोगों की 15 लाख रुपये से कम थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold Silver Price: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार? खरीदारी से पहले चेक करें 12 जून का ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। बुलियन बाजार में तेजी के चलते दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, खरीद की सीमा तय; इन लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत ईंधन खरीदने की सीमा तय कर दी गई है, जिससे कुछ लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इस फैसले का उद्देश्य ईंधन के दुरुपयोग को रोकना और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाना बताया जा रहा है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल...सेंसेक्स 1695 अंक चढ़ा, निवेशकों की भारी कमाई

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की खबर के बाद आया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast