Varun Dhawan And Natasha Dalal Baby: वरुण धवन के घर गूंजी किलकारी, पत्नी नताशा ने दिया बेटी को जन्म

Varun Dhawan And Natasha Dalal Baby: वरुण धवन के घर गूंजी किलकारी, पत्नी नताशा ने दिया बेटी को जन्म

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवनके घर नन्हा मेहमान आ चुका ही, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। एक्टर हाल ही में पिता बन गए है। वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने नन्ही परी को जन्म दिया है। 4 महीने पहले ही वरुण धवन ने यह गुड न्यूज अपने फैन्स को सोशल मीडियो के जरिए दी थी। हाल ही में एक्टर के पिता डेविड धवन के यह गुड न्युज दी कि उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है।

बता दें कि हाल में ही वरुण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद से ही फैन्स ने कयास लागाना शुरू कर दिया था कि जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। इससे पहले 22 अप्रैल को नताशा दलाल की गोद भराई की रस्म की गई थी। दरअसल, नताशा को 3 जून की सुबह में लेबर पेन शुरू हो गया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसी बीच पता लगा कि वरुण धवन पिता बन गए हैं। कलाकार और उनकी पत्नी नताशा दलाल को फैंस और दोस्तों की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।

ऐसी थी दोनों की लव स्टोरी

गौरतलब है कि दोनों के लव स्टोरी की बात करें तो ये किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते है। दोनों के बचपन की दोस्ती प्यार में बदली और फिर कपल ने शादी करने का फैसला किया था। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही वरूण नताशा को डेट कर रहे थे। कॉफी विद करण में वरुण ने पहली बार माना थी कि वो नताशा संग रिश्ते में हैं। इसके अलावा एक्टर के पत्नी की बात करें तो वो पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।

Leave a comment