Nitish Kumar Angry At Rabri Devi: बिहार विधानसभा का बजट सत्र के दौरान एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षियों पर भड़क गए। शुक्रवार को शिक्षा बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने राजद की महिला विधानपरिषदों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर भी निशाना साधा। नीतीश कुमार ने लालू राज पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले तो महिलाओं को पढ़ाया ही नहीं जाता था, महिलाओं की पढ़ाई को लेकर सारा काम उनकी (नीतीश) सरकार में हुआ है।
दरअसल, शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे, जहां पहले से ही विपक्षी विधायकों ने बवाल काट रखा था। विपक्षियों के द्वारा किए जा रहे हगांमे से नीतीश कुमार गुस्सा हो गए और सदन छोड़कर विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। विधान परिषद में भी राजद नेताओं के द्वारा हंगामा किया जा रहा था, जिसके बाद वो विपक्षियों पर बिफड़ पड़े। गौरतलब है कि राजद और कांग्रेस लगातार बजट सत्र के दौरान हंगामा कर रहे हैं। इसी साल अंत तक विधानसभा चुनाव होना है।
महिला नेताओं पर भड़के CM नीतीश कुमार
विधान परिषद में पहुंचते ही नीतीश कुमार हंगामा कर रहे विपक्षी नेताओं को जमकर फटकार लगाई। राजद की महिला विधान परिषद सदस्यों को फटकार लगाते हुए नीतीश कुमार ने कहा, 'तुम लोग कुछ नहीं जानती हो। इन लोगों ने बना दिया है, इसलिए बोल रही हो। RJD की सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया? महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने क्या किया? पहले महिलाएं कहां पढ़ती थीं? प्राथमिक शिक्षा में कुछ पढ़ती थी, उसके बाद महिलाएं नहीं पढ़ती थीं।'इसके साथ ही सीएम ने राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा, 'इनके हसबैंड जब टूट गए, तब राबड़ी को सीएम बनाया। इन्होंने महिलाओं के लिया अब तक क्या किया? महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया।'
Leave a comment