
पटना: बिहार में कोरोना सक्रमण की चैन तोड़ने के लिए बिहार सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है. बिहार में 1 जून तक कोरोना कर्फ्यू को बढा दिया है. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट हैंडल की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई.
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है. अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है. आपको बता दें लॉकडाउन लगाने के वजह से कोरोना की रफ्तार में ब्रेक लगा है. जिसको देखते हुए बिहार सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है. इसके साथ ही पहले की तरह सभी जरूरी चीजों की सेवाओं जारी रहेगी.
आपको बता दें कि बिहार में रविवार को 4,002 नए कोरोना के मामले समाने आए है. इसके साथ 107 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. राज्य में 40,691 सक्रिय मामले है.
Leave a comment