
Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रस्सी से गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। मामले के सामने आते ही पुलिस ने हत्या में शामिल महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रस्सी के साथ अन्य सामान बरामद कर लिया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये बिहार के गोपालगंज का बताया जा रहा है। जहां गोविंद कुमार गोंड के एक युवक ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाया था। जिसके बाद वह उस महिला को शारिरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था। ऐसा न कहने पर वह उसे धमकी देता और कहता कि वो वीडियो को वायरल कर देगा।
लेकिन ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रस्सी से गला घोट कर मार डाला। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रस्सी से गला घोट कर मारा
पुलिस को दिए गए बयान में आरोपियों ने बताया की मृतक गोविंद कुमार गोंड ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया था। जिसके बाद वह उसे शारिरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता रहता था। इसी बात से नाराज महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने मृतक को 1 जनवरी को फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन उसके वहां पहुंचने के बाद महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर गोविंद कुमार का रस्सी से गला घोट कर उसे मार डाला।
पुलिस ने किया मामले का खुलासा
बता दें, पुलिस ने मृतक गोविंद कुमार गोंड का शव गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचमवा गांव के बाहर से बरामद किया था। वहीं पूरे मामले की जांच एफएसएल की टीम ने भी की थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। जिसके आधार पर मृतक के कॉल डिटेल्स खंगाली गई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।
Leave a comment