
MUKESH SAHANI FATHER MURDER: बिहार के दरभंगा में VIP पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के घर में घुसकर पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई। इस मामले बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए है।
इस घटना पर दरभंगा एसएसपी जे रेड्डी ने बुधवार प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने बताय कि मोहम्मद कासिम अंसारी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने साल 2022 में एक लाख रुपये और 2023 में 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोपी की कपड़े की दुकान थी, लेकिन वह बंद हो चुकी थी। वहीं समय के साथ लगातार ब्याज बढ़त ही जा रहा था। आरोपी ब्याज की रकम को कम कराने मृतक के पास आया था। जिसके बाद उनका झगड़ा हो गया। इसकी पुष्टि वहां मौजूद रहे अन्य लोगों ने भी की है।
लाइट कटने का फायदा उठाकर की हत्या
इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पूरे घर की रेकी की थी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस दौरान लाइट कटने का फायदा उठाते हुए पीछे के दरवाजे से मुख्य आरोपी कासिम अपने साथियों के साथ जीतन सहनी के घर में दाखिल हुआ। इसके बाद उनका जीतन सहनी से झगड़ा हुआ। आरोपी ने अपनी जमीन के कागजात वापस मांगे और लॉकर की चाबी मांगी, जिसमें जमीन के कागज रखे थे। इसका मृतक ने विरोध किया तो इन्होंने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उस लाल अलमारी को लेकर घर से निकले जिसमें कागजात रखे थे, लेकिन वह भारी था तो इन्होंने उसे नजदीकी तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए।
Leave a comment