Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की अनूठी पहल, 5 लाख महिलाओं को मिलेंगे सेनेटरी पैड

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की अनूठी पहल, 5 लाख महिलाओं को मिलेंगे सेनेटरी पैड

Bihar News:: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने एक अहम और चर्चित घोषणा की है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह राज्य की 5लाख महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड बांटेंगे। इस पहल के तहत वितरित होने वाले सेनेटरी पैड के कवर पर कांग्रेस के प्रमुख नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर होगी। साथ ही 'नारी न्याय, महिला सम्मान' और 'माई-बहिन मान' जैसे नारे भी छपे होंगे।

कांग्रेस के पहल का उद्देश्य

दरअशल, कांग्रेस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिहार में महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना है। साथ ही, ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं तक सेनेटरी पैड की पहुंच सुनिश्चित करना है। बिहार में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर अभी भी कई चुनौतियां हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार, बिहार में केवल 59%महिलाएं ही मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ तरीकों का उपयोग करती हैं।

कांग्रेस ने इस पहल को 'प्रियदर्शिनी उड़ान प्रोजेक्ट' के तहत शुरू किया है। जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। पार्टी का कहना है कि यह कदम न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है, बल्कि उनकी गरिमा और आत्मसम्मान को भी बढ़ावा देता है।

सेनेटरी पैड और राहुल गांधी की फोटो

सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर ने इस पहल को विवादास्पद बना दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि यह कांग्रेस की एक रणनीतिक चाल है। जिसका उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपनी ब्रांडिंग को मजबूत करना है। साथ ही, राहुल गांधी की छवि को जनता, विशेषकर महिलाओं, के बीच लोकप्रिय बनाना है।

हालांकि, इस कदम की आलोचना भी हो रही है। कुछ राजनीतिक दलों, जैसे बीजेपी और जेडी(यू), ने इसे "चुनावी नौटंकी" करार दिया है। जेडी(यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं के सम्मान के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया है। कुछ आलोचकों का यह भी कहना है कि सेनेटरी पैड जैसे निजी और संवेदनशील उत्पाद पर किसी नेता की तस्वीर छापना अनुचित हो सकता है, क्योंकि यह गोपनीयता और गरिमा के सवाल उठाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast