Bihar News: महागठबंधन को मिला मुकेश सहनी का साथ, RJD ने अपने कोटे की दी 3 सीटें

Bihar News: महागठबंधन को मिला मुकेश सहनी का साथ, RJD ने अपने कोटे की दी 3 सीटें

पटना: बिहार में महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) शामिल हो गई है।  मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा की है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम मुकेश सहनी का महागठबंधन में स्वागत करते हैं। साथ ही उन्होंने अपने कोटे से तीन सीट विकासशील इंसान पार्टी को दी। VIP को आरजेडी ने गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी की सीट दी हैं।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मुकेश सहनी अति-पिछड़ा समाज के लोगों के लिए काफी संघर्ष किया। जिस प्रकार से भाजपा ने इनके दल को तोड़ने का प्रयास किया है वो भी हमने देखा है। उन्होंने कहा कि जो लोग कल्पना कर रहे हैं और 400 पार का नारा लगा रहे हैं, इस बार बिहार की धरती उन्हें धूल चटाने का काम करेगी। इस बार बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा।

हम हमेशा लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को मानने वाले लोग हैं- मुकेश सहनी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देंगे। तीन सीटें- गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं। वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि आज हमलोग महागठबंधन, INDIA गठबंधन में जुड़े हैं। निर्णय यही है कि आगे लड़ाई लड़नी है, हम हमेशा लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को मानने वाले लोग हैं।

Leave a comment