Search KhabarFast

Press ESC to close

बिग बॉस 19 हो सकता है एक्सटेंशन, 1 महीने आगे बढ़ेगा ग्रैंड फिनाले!

बिग बॉस 19 हो सकता है एक्सटेंशन, 1 महीने आगे बढ़ेगा ग्रैंड फिनाले!

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को देखने वाले फैंस के लिए के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। शुरुआत में ये रियलिटी शो दर्शकों को काफी बोर कर रहा था, लेकिन मिड सीजन में आकर ये एंटरटेनिंग हो गया है। फिलहाल ये शो अच्छा चल रहा है इसलिए इसकी टीआरपी में भी उछाल आया। ऐसे में शो के 1 महीना के लिए एक्सटेंड करने की खबर चर्चा में है।

एक्सटेंशन की खबर कितना सही?

बिग बॉस फैन क्लब अमाउंट बीबी खबरी के अनुसार, शो का फिनाले आगे खिसक गया है। इसे 4 हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। चर्चा है कि शो को 1 महीने आगे पुश किया जाएगा। पहले बिग बॉस 19 का फिनाले एपिसोड 7 दिसंबर 2025 को होने वाला था। अगर एक्सटेंशन की खबर सही निकली तो शो जनवरी 2026 में खत्म होगा। हालांकि अभी तक मेकर्स और कलर्स चैनल की तरफ से बिग बॉस की फिनाले डेट आगे खिसकने की जानकारी सामने नहीं आई है।

कंटेस्टेंट्स की सच्चाई आ रही बाहर

शो को करीबन 2 महीने पूरे हो चुके हैं। अब कंटेस्टेंट्स की रियल पर्सनैलिटी दिखने लगी है। फरहाना भट्ट गेम में छाई हुई हैं। वह शो को सबसे ज्यादा कंटेंट दे रही हैं। वहीं, टीवी के स्टार गौरव खन्ना का गेम भी सुधरा है। शुरुआती महीनों में बैकफुट पर खेलने वाले गौरव अब सामने से वार कर रहे हैं। डंके की चोट पर अपने लिए स्टैंड ले रहे हैं। यूट्यूब मृदुल तिवारी भी अपनी आवाज उठाने लगे हैं। कैप्टन बनने के बाद से उनका गेम घर में सुधरा है।

प्रणित की वापसी

वहीं, बीते वीकेंड का वार में प्रणित मोरे को घर से बाहर भेजा गया था। वह मेडिकल रीजन से बाहर गए थे। जानकारी मिली कि प्रणित को डेंगू हुआ था।  इसलिए उन्हें मेकर्स ने सीक्रेट रूम में रखा था, ताकि वो डॉक्टर्स की निगरानी में रह सकें। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि प्रणित की घर में दोबारा से एंट्री हो चुकी है। फैंस प्रणित की री-एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज संग उनकी अच्छी दोस्ती है और इस समय वह इस हिस्सा हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया...', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अमिताभ बच्चन ने की खुलकर बात; याद किया पुराना किस्सा

Amitabh Bachchan on Online Trolling: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी उम्र के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे नकारात्मक टिप्पणियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर दिया। अभिनेता ने क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में अपना अनुभव साझा किया, जब प्रतियोगी विनम्र ने उनसे पूछा कि वे ऑनलाइन आलोचना से कैसे निपटते हैं।

कुणाल कामरा के शो को लेकर बजरंग दल का अल्टीमेटम, हिंदू विरोधी कंटेंट पर जताई आपत्ति

Kunal Kamra: बजरंग दल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के हैदराबाद में होने वाले शो को बाधित करने की धमकी दी है। दल का आरोप है कि कुणाल कामरा ने हिंदू देवी-देवताओं राम और सीता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इसके बाद, हैदराबाद के टीजीआरटीसी कला भवन में रविवार को होने वाले उनके शो से पहले तनाव का माहौल बन गया। बजरंग दल ने हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर शो को रोकने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर शो हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

Dhurandhar 2 Grammy Awards: बॉक्स ऑफिस के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शामिल हुई 'धुरंधर 2', 9 कैटेगरी में पेश हुआ फिल्म का साउंडट्रैक

Dhurandhar 2 Grammy Race: सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' अब ग्रैमी पुरस्कारों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। इसका साउंडट्रैक 2027 में होने वाले 69वें ग्रैमी पुरस्कारों में कई श्रेणियों में विचार के लिए भेजा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast