Search KhabarFast

Press ESC to close

भोपाल ट्विशा शर्मा मौत मामला, परिवार करेगा दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

भोपाल ट्विशा शर्मा मौत मामला, परिवार करेगा दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में ट्विशा और उनके पति समर्थ सिंह की शादी का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में ट्विसा अपनी शादी की हर रस्म में बेहद खुश नजर आ रही हैं। हल्दी, मेहंदी, जयमाल और विदाई तक के कई खास पल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

ट्विशा का पति है फरार 

वीडियो में ट्विशा कभी अपने भाई-बहनों के साथ हंसती दिखाई दे रही हैं तो कभी पति समर्थ सिंह के साथ खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। सिंदूर दान के समय उनकी आंखों में खुशी साफ दिखाई देती है। वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि कुछ महीनों बाद इस रिश्ते का इतना दुखद अंत होगा। दरअसल, 12 मई को ट्विशा शर्मा अपने घर की छत पर बेल्ट से लटकी हुई मिली थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद से उनके पति समर्थ सिंह फरार बताए जा रहे हैं।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। अब देश की बड़ी जांच एजेंसी पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी। इस बीच ट्विशा के परिवार और उनकी कानूनी टीम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। परिवार के वकील आयुष तिवारी ने अदालत में दावा किया कि ट्विशा और उनकी सास गिरीबाला सिंह के बीच हुई व्हाट्सएप चैट से पता चलता है कि ट्विशा को ससुराल में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। वकील का कहना है कि चैट में कई ऐसे संकेत मिले हैं, जो लगातार तनाव और परेशानियों की ओर इशारा करते हैं।

अब ट्विशा का परिवार शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करने की तैयारी में है। साथ ही परिवार आरोपी पति की अग्रिम जमानत का विरोध करेगा और सास को मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की भी मांग करेगा। मामले को लेकर लोगों में लगातार चर्चा बनी हुई है।

Also read: दिल्ली के सुल्तानपुरी में बदमाशों का आतंक, एक दर्जन आरोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में अब ऑनलाइन होगी कर्मचारियों की ACR, इस दिन से लागू होगी नई डिजिटल व्यवस्था

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, विश्वविद्यालयों तथा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में रूफटॉप सोलर योजना को मिलेगी रफ्तार, उपभोक्ताओं को समयबद्ध लाभ देने पर जोर

HARYANA NEWS: हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीएमबीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए पंचकूला में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट को मिलेगा हाईटेक रूप, AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सरकार का बड़ा फोकस

हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने के लिए बड़े स्तर पर स्किल डेवलपमेंट सिस्टम में बदलाव करने जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast