Bhim Army Chief Make New Party: भीम आर्मी चीफ ने बनाई राजनीतिक पार्टी, मायावती ने इस पर क्या कहा?

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश का सियासी घमासान अभी रुका भी नहीं था. उत्तर प्रदेश में एक और सियासी घमासान ने जन्म ले लिया. बता दें कि भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने अपनी नई पार्टी का कांशीराम की जयंती पर ऐलान कर दिया. चंद्रशेखर की पार्टी का नाम 'आजाद समाज पार्टी' (एएसपी) होगा. पिछले कुछ साल से भीम आर्मी को लेकर सक्रिय रहे दलित नेता चंद्रशेखर के राजनीतिक दल बनाने से मायावती की मुसीबतें बढ़ गई है. क्योंकि, चंद्रशेखर दलित नेता है और अब बीएसपी के सामने एएसपी खड़ी हो गई है.
बीते दिनों से चंद्रशेखर पर सभी राजनीतिक दलों की नजरे थी कि क्या वह नई पार्टी बनाएंगे या फिर बीएसपी से हाथ मिलाएंगे. लेकिन, आज चंद्रशेखर ने पार्टी का ऐलान कर दिया. अपनी इस नई पार्टी का ऐलान वह नोएडा में करने वाले थे. लेकिन, प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते जनसभा करने की अनुमति नहीं दी.
इतना ही नहीं, कार्यक्रम स्थल पर ताला लटका रहा. जिसे प्रशासन ने यह कहकर खोलने से मना कर दिया. कोरोना वायरस के चलते भीड़ को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है. चंद्रशेखर अपनी पार्टी की घोषणा के साथ ही मेनिफेस्टो की घोषणा भी करने वाले थे. अब प्रदेश में सियासी गणित भी करवट लेने लगा है. क्योंकि, दो बड़े दलित नेता चंद्रशेखर और मायावती के दो दल हो गए है. जिससे बसपा के वोट बैंक में सीधे सेंध लगेगी.
भीम आर्मी चीफ पर बरसी मायावती
वहीं, चंद्रशेखर के पार्टी बनाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यह झूठा दलित नेता बनने का नाटक कर रहा है. इस तरह के लोगों से दलितों को सचेत रहना होगा. मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चंद्रशेखर से दूर रहने को कहा और कहा कि ऐले लोग राजनीतिक फायदा उठाने के लिए दलितों को प्रयोग कर रहे है. दिल्ली चुनाव से पहले प्रदर्शन किया और जेल चला गया.
Leave a comment