दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने बर्नार्ड अरनॉल्ट, फिर एशिया में मुकेश अंबानी ने कर दिया कमाल

दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने बर्नार्ड अरनॉल्ट, फिर एशिया में मुकेश अंबानी ने कर दिया कमाल

Forbes Billionaire List: साल 2024 के दुनिया टॉप 10 सबसे अमीरों की लिस्ट आ गई है। ये लिस्ट फोर्ब्स ने  जारी की है। फोर्ब्स के द्वारा जारी जो लिस्ट जारी हुई है। इसमें भारत के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के नंबर 1 अमीर शख्स बन गए हैं। वहीं दुनिया के सबसे अमीर शख्स लूई वीटॉन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं।

पहले नंबर पर लूई वीटॉन के मालिक का कब्जा

ये सूची मंगलवार को जारी हुई। इसमें पहले नंबर पर फ्रांस के अर्नाल्ट और उनका परिवार आया है। बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल संपत्ति 233 बिलियन डॉलर की है। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर SpaceX कंपनी के मालिक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के सीईओ एलन मस्क हैं। एलन मस्क की कुल संपत्ति 195बिलियन डॉलर की है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अमेजन के फॉउण्डर जेफ बेजोस हैं। जिनकी कुल संपत्ति 194 बिलियन डॉलर की है। तो चौथे स्थान अमेरिकी बिजनेसमैन और मेटा के फाउंडर मार्क ज़ुकरबर्ग हैं।

नौवें स्थान पर मुकेश अंबानी

पांचवे स्थान पर लैरी एलिसन है जिनकी ऑरिकल कंपनी है। इनके पास 141 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वॉरेन बफेट 133 बिलियन डॉलर के साथ 6वें स्थान पर हैं। इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के फॉउण्डर बिल गेट्स सातवें नंबर पर हैं उनकी कुल संपत्ति 128 बिलियन डॉलर दर्ज की गई है। तो भारत के मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर हैं उनकी कुल संपत्ति 116 बिलियन डॉलर दर्ज की गई है। इस सूची में 10वें नंबर पर अल्फाबेट के CEO लैरी पेज हैं उनके पास 114 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ है।

Leave a comment