
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन पुरुष युगल क्वार्टर में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर रही है। इसके साथ ही ओलंपिक में डेब्यू कर रहे लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल स्पर्धा के ग्रुप एल में बेल्जियम के जूलियन कैरेगी को सीधे गेम में हराया।
बैडमिंटन पुरुष युगल क्वार्टर में सात्विक और चिराग की जोड़ी का दूसरा मुकाबला जर्मनी के मार्क लैम्सफस और मार्विन सीडेल से होना था, लेकिन लैम्सफस के चोटिल होने के कारण मैच रद्द कर दिया गया। जिसके बाद ग्रुप सी में केवल तीन जोडियां बची हुई है। भारतीय जोड़ी के अलावा फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनन लबार तथा इंडोनेशिया के मुहम्मद रियान अर्दिआंतो और फजर अल्फियान अन्य दो जोड़ी हैं।
भारत और इंडोनेशिया क्वार्टर फाइनल
भारत और इंडोनिशियाई खिलाड़ियों ने अपना एक-एक मैच जीत लिया है। दोनों देशों के खिलाडियों ने कोरवी और लबार के खिलाफ जीत दर्ज की है। जिसके बाद भारत और इंडोनेशियाई खिलाडियों ने एक-एक मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत और इंडोनिशियाई के बीच आज एक मुकालबा होना है। जिससे यह तय होगा कि ग्रुप में कौन शीर्ष पर कौन सी टीम रहेंगी।
बाहर होने की कगार पर अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो
वहीं, महिला युगल की जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो का प्रदर्शन पेरिस ओलंपिक कुछ खास नहीं रहा। लगातार दूसरी हार के बाद प्रतियोगिता से बाहर होने की कगार पर है। वहीं, लक्ष्य ने रविवार को केविन कोर्डन को हराया था।
Leave a comment