Search KhabarFast

Press ESC to close

जुबीन गर्ग के मौत को लेकर सीएम हिमंत का आया बयान, बोले- मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ जारी

जुबीन गर्ग के मौत को लेकर सीएम हिमंत का आया बयान, बोले- मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस हुआ जारी

Zubeen Garg Death Case: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गायक जुबीन गर्ग की मौत को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि नॉर्थईस्ट फेस्ट के आयोजक और जुबीन गर्ग के मैनेजर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इस मामले को लेकर जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुबीन गर्ग के अचानक मौत से पूरे असम और पूर्वोत्तर में मातम छा गया।

मैनेजर के घर की हुई तलाशी

गुवाहाटी में गायक जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर SIT ने घर की तलाशी ली। CID की टीम परिसर में पहुंची और करीब दो घंटे तक तीन मंजिला इमारत के बाहर तैनात रही थी। इसके बाद अधिकारियों ने फ्लैट नंबर 3A में प्रवेश किया। इस 3BHK फ्लैट में सिद्धार्थ शर्मा अपने परिवार के साथ साल 2019 से रह रहे हैं। घर की तलाशी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ और लगभग एक घंटे तक चला।

फैंस ने जताई नाराजगी

इस छापेमारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जुबीन गर्ग के फैंस वहां पहुंच गए और SIT की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। हालात बिगड़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। फैंस का गुस्सा बढ़ता देख पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की और सहयोग की अपील की। भीड़ के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिसे संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस को तैनात करना पड़ा.। फिलहाल SIT ने इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वही मुस्कान और वही जोश...हेल्थ ब्रेक के बाद KBC के मंच पर लौटे अमिताभ बच्चन, बिग बी को देख खिल उठा फैंस का चेहरा

Big B Returns KBC: मेगास्टार अमिताभ बच्चन वापस आ गए हैं, जहां लाखों दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं - कौन बनेगा करोड़पति के स्टेज पर। अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के लिए एक छोटे ब्रेक की घोषणा करने के कुछ हफ़्ते बाद, मेगास्टार अपनी ट्रेडमार्क एनर्जी और आकर्षक मुस्कान के साथ पॉपुलर क्विज़ शो के सेट पर लौट आए हैं। KBC के लेटेस्ट प्रोमो में, बिग बी ने दिवाली की मस्ती के बाद दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने प्रियजनों के साथ त्योहार मनाने के बारे में बात की।

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

57 साल बाद भी नहीं भूले लोग ये गाना, राजेश खन्ना-शर्मिला की जोड़ी, भंवरे-कली का रोमांस

Rajesh Khanna Sharmila Tagore: हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो कभी पुराने नहीं होते। उन्हें सुनते ही दिल में प्यार की एक मीठी सी हलचल पैदा हो जाती है। ऐसा ही एक गाना है, जो 57 साल बाद भी प्रेमियों की जुबान पर है। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'आराधना' के सुपरहिट गाने 'गुनगुना रहे हैं भंवरे, खिल रही है कली कली' की।साल 1969 में आई फिल्म 'आराधना' ने राजेश खन्ना को सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी शर्मिला टैगोर के साथ थी। दोनों की केमिस्ट्री ने इस गाने को कल्ट बना दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast