50 की उम्र में एक बार फिर पिता बने अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म

50 की उम्र में एक बार फिर पिता बने अर्जुन  रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को दिया जन्म

Arjun Rampal Baby: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक बार फिर पेरेंट्स बने हैं। गैब्रिएला ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्टर ने खुद ही ट्वीटर पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। अर्जुन रामपाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मै और मेरा परिवार आज एक खूबसूरत बेबी बॉय से ब्लेस हुआ है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। लव और ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ हूं। आप सभी के प्यार के लिए थैंक्यू, 20.07.2023 हैलो वर्ल्ड" एक्टर ने जब से ये खुशखबरी दी है फैंस और सेलेब्स का उनको बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

2019 में हुआ था पहली पत्नी से तलाक

बताते चलें, अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मेहर जेसिया से दो बेटियां भी हैं।  माहिका रामपाल और मायरा रामपाल। अर्जुन और मेहर का साल 2019में ऑफिशियली तौर पर तलाक हो गया था। साल 2018में म्युचुअल फ्रेंड्स के जरिए उनकी मुलाकात गैब्रिएला से हुई थीकुछ महीनों के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। साल 2019में कपल ने अपने बेटे एरिक रामपाल का वेलकम किया था। जिसके बाद उनका ये दूसरा बच्चा है।

इस फिल्म में आयेंगे नजर

 वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार कंगना रनौत के साथ एक्शन फिल्म धाकड़ में देखा गया था। जल्द ही वह अब्बास मस्तान की अपकमिंग फिल्म ‘पेंटहाउस’ में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा अर्जुन स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म क्रैक में नजर आएंगे।  इस  फिल्म में विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं।

Leave a comment