विशाखापत्तनम में एक ही परिवार के सभी लोगों ने की खुदकुशी, 4 की मौत; एक की हालत गंभीर

विशाखापत्तनम में एक ही परिवार के सभी लोगों ने की खुदकुशी, 4 की मौत; एक की हालत गंभीर

Visakhapatnam Accident: विशाखापत्तनम में एक ही परिवार के चार लोगों ने खुदकुशी करने की खबर सामने आई है। वहीं एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं लड़की को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

एक ही परिवार के सभी सदस्यों ने खाया जहर  

जानकारी के अनुसार, विशाखापत्तनम के अनाकापल्ले जिले में एक ही परिवार के सदस्यों ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि आर्थिक संकट की वजह से परिवार ने ये जानलेवा कदम उठाया है। वहीं पुलिस के मुताबिक परिवार के पांच लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की थी जिसमें चार की मौत हो गई, जबकि परिवार की तीसरी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और दो बेटियों के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि जीवित बची उनकी तीसरी बेटी है। पुलिस को संदेह है कि परिवार ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की है।

4 की मौत, एक की हालत गंभीर

शुरुआती जांच से पता चला है कि रामकृष्ण पेशे से सुनार थे और गुंटूर जिले के तेनाली शहर के रहने वाले थे। कुछ साल पहले काम के लिए अनाकापल्ले आ गए थे और वहीं एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि परिवार ने गुरुवार की रात को जहर खाया होगा, जिसके बाद उनमें से चार मृत पाए गएय़ इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment