Firing in Aligarh Muslim University : AMU कैंपस में फायरिंग से 2 कर्मचारी हुए घायल, सुरक्षाबलों ने हमलावरों को दबोचा

Firing in Aligarh Muslim University : AMU कैंपस में फायरिंग से 2 कर्मचारी हुए घायल, सुरक्षाबलों ने हमलावरों को दबोचा

Firing in Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय यानी की AMU के कैंपस में फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 2 कर्मचारियों पर फायरिंग की जा चुकी है। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों के द्वारा 2 हमलावरों को पकड़ लिया गया है। इसके साथ ही फायरिंग के दौरान घायल दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। हालांकि, इसके बाद गोली चलते ही आस-पास में मौजूद सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए और हमलावरों को तुरंत धर दबोचा गया। पुलिस मामले की जनकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आगे की जांच की जा रही है।

बता दें कि पिछले साल सिंतबर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में फायरिंग का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कैंटीन संचालक से हफ्ता मांग रहे थे। ऐसे में जब कैंटीन संचालक ने हफ्ता देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने वहां फायरिंग कर दी। यह वारदात जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड के पास स्थित कैंटीन के बाहर हुई थी। आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस घटना में एक महिला घायल भी हो गई है। वहीं ऐसा बताया गया है कि इससे पहले भी कैंटीन के विवाद को लेकर यहां पहले भी लड़ाई और फायरिंग हो चुकी है।

इससे पहले भी AMU में हुआ है फायरिंग

गौरदलब है कि 2018 में भी इस यूनिवर्सिटी में गोलीबारी का मामला सामने आया ता। तब कैंपस के आरएम हॉल में फायरिंग की गई थी। इस घटना में कुल दो छात्र घायल हुए थे, जो सगे भाई बताए गए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। बताया गया था कि कुछ दबंग छात्र अन्य छात्रों से तीन लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। जब रंगदारी देने से मना किया तो दंबगों ने छात्रों पर चाकू और तमंचे की बट से हमला कर दिया था। आरोप यह भी लगाया गया था कि दबंग छात्र जबरन कुछ छात्रों को जिन्ना प्रकरण को लेकर चल रहे धरने पर बिठाना चाहते थे। मना करने पर उन्होंने पीड़ितों को गोली माद दी थी।

Leave a comment