Search KhabarFast

Press ESC to close

अजय देवगन की दृश्यम 3 का टीजर हुआ रिलीज, जानें किस दिन आएगी ये फिल्म

अजय देवगन की दृश्यम 3 का टीजर हुआ रिलीज, जानें किस दिन आएगी ये फिल्म

Drishyam 3 Teaser: सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम, जो फैंस को काफी पसंद आई थी। इसके तीसरे पार्ट का टीजर रिलीज रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी मेकर्स की तरफ से जारी कर दी है। मेकर्स की ओर से जारी किए गए 1 मिनट 13 सेकंड के टीजर वीडियो में अजय देवगन का वॉइस ओवर सुनाई दे रहा है, जिसमें वो अपनी फैमिली की अहमियत के बारे में बता रहे हैं।

क्या होगी इस फिल्म की कहानी?

इस टीजर में दृश्यम सीरीज की अब तक स्टोरी की झलक दिखाई गई। जिसमें विजय सलगांवकर का किरदार कहता है कि मेरा सच मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है। टीजर में इस बात को भी प्रमुखता से दिखाया गया है कि विजय अभी भी परिवार के लिए एक दीवार बनकर खड़ा है। इस टीजर के अंत में विजय सलगांवकर कहता है कि जब तक सब थक नहीं जाते, जब तक सब हार नहीं जाते, मैं यहीं खड़ा हूं चौकीदार बनकर। एक दीवार बनकर कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। आखिरी हिस्सा अभी बाकी है। इस बात ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि मेकर्स ने इस फिल्म को गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है। अगर आपने दृश्यम देखी होगी तो आप जानते ही होंगे 2 अक्टूबर को क्या हुआ था? इसी प्लान के तहत मेकर्स ने ये तारीख फिक्स की है। 'दृश्यम 3' का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है।

क्या अक्षय खन्ना आएंगे नजर

वहीं, उम्मीद की जा रही है कि तीसरे पार्ट की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां 'दृश्यम 2' खत्म होगी। ये भी देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कास्ट में कोई बदलाव होता है या नहीं। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर होगी कि अक्षय खन्ना इस फिल्म में नजर आते हैं या नहीं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast