पंचकूला में वायुसेना का जंगी जहाज क्रैश, पायलट ने कूद कर बचाई जान

पंचकूला में वायुसेना का जंगी जहाज क्रैश, पायलट ने कूद कर बचाई जान

Fighter Plane Crash In Panchkula: हरियाणा के पंचकूला के रायपुररानी के कटे गांव में फाइटर जहाज क्रैश कर गया। इस घटना के बाद हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर दी है। राहत की बात ये रही कि विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही पायलट ने पैराशूट के जरिए छलांग लगा दी थी, जिसके कारण पायलट को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, फाइटर प्लेन क्रैश होते ही आग के गोले में बदल गया। घटनास्थल के आसपास प्लेन के टुकड़े फैले मिले। इस घटना में किसी भी आम लोगों का हताहत होने की खबर नहीं है।

प्लेन के टुकड़े बिखड़े

मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, हादसा काफी भयानक था। क्रैश होने के बाद विमान के टुकड़े दू-दूर तक फैल गए थे। विमान कटी पतंग जैसे लहराते हुए एक खाई में गिरा, जिसके तुरंत बाद ही उसमें आग लग गई। पायलट विमान के जमीन पर गिरने से पहले ही कूद चुका था।बाद में ग्रामिणों ने पायलट को जंगल के बीच से बचा कर सुरक्षित स्थान पर ले गए। ग्रामीणों के द्वारा सूचना पाते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर दी। साथ ही पुलिस ने वायुसेना के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी।

वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान फाइटर जेट क्रैश कर गया। क्रैश हुए फाइटर जेट की पहचान जगुआर के रुप में हुई है। घटना के बाद वायुसेना के आधिकारिक एक्स हैंडल से कहा गया, "भारतीय वायुसेना के एक जगुआर विमान के क्रैश का कारण सिस्टम में खराबी थी। इस घटना की सच्चाई जानने के लिए वायुसेना ने जांच का आदेश दे दिया है।“ साथ ही इस घटना के पीछे के कारणों को पता लगाने की कोशिश की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना ना घटे। साथ ही क्रैश को लेकर किसी भी तरह के अफवाहों से बचने के लिए भी कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही क्रैश के कारण का पता चल पाएगा।

Leave a comment