Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में कोरोना ने मारी एंट्री, मेडल जीतने के बाद ये खिलाड़ी हुए पॉजिटिव

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में कोरोना ने मारी एंट्री, मेडल जीतने के बाद ये खिलाड़ी हुए पॉजिटिव

Paris Olympics 2024: 26 जुलाई से शुरू हुए पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। जहां एक तरफ कुछ खेलों की शुरूआत 24 जुलाई से हो गई थी। वहीं दूसरी तरफ आधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को हुई थी। पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का फैंस खूब लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन इस बीच अब खेल में कोरोना की एंट्री हो गई है। इंग्लिश एथलीट को कोरोना हो गया है।  

बता दें कि ब्रिटेन के तौराक एडम पीटी कोरोना की चपेट में आ गए है। एडम ने 28 जुलाई को 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में मेडल जीता था। मेडल जीतने के अगले ही दिन उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेना वाले एडम पीटी इटली के निकोलो मार्टिनेंगी के साथ संपर्क में आए थे। निकोलो मार्टिनेंगी ने इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा एडम अमेरिकी तैराक निक फिंक के साथ भी संपर्क में आए थे। 

आठ बार के विश्व चैंपियन

गौरतलब है कि पीटी आठ बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके है। साथ ही 16 बार उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप अपने नाम की है। वह 4 बार के राष्ट्रमंडल चैंपियन भी है। पीटी ने 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी बनया है। इसके अलावा उनके नाम 14 बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। पीटी ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के लिए 26 सेकंड से भी कम का समय लिया था। वो ऐसा करने वाले पहले एथलीट रहे है। वहीं 100 मीटर के रेस की बात करें तो उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक को 58 और 57 सेकंड से कम समय में पूरा किया था। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया की पांच महिला खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी वाटर पोलो महिला टीम की खिलाड़ी हैं। उन्हें दूसरे एथलीट से अलग कर दिया गया है। 

 

Leave a comment