Search KhabarFast

Press ESC to close

मथुरा में सनी लियोनी की एंट्री से भड़के साधु संत, दी आंदोलन की चेतावनी, रद्द हुआ प्रोग्राम

मथुरा में सनी लियोनी की एंट्री से भड़के साधु संत, दी आंदोलन की चेतावनी, रद्द हुआ प्रोग्राम

Actress Sunny Leone mathura: धार्मिक नगरी मथुरा में नए साल के अवसर पर होने वाले एक्ट्रेस सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर विवाद गहरा गया है।  मथुरा के साधु-संत एक्ट्रेस सनी लियोनी के कार्यक्रम के विरोध में आ गए हैं। संतों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम को रद्द करने और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सनी लियोनी इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर प्रचार करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। साधु संतों के बढ़ते विरोध के चलते प्रशासन भी हरकत में आ गया आखिरकार, साधु-संतों की धमकी और विरोध के चलते सनी लियोन का प्रोग्राम अब कैंसिल हो गया है।
 
साधु संतों ने ने दी थी आंदोलन की धमकी 
 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने इस कार्यक्रम को लेकर मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखा था । अपने पत्र में उन्होंने लिखा था कि नए साल के अवसर पर मथुरा के होटल ललिता ग्राउंड और होटल दा ट्रक में पोर्न स्टार सनी लियोनी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अश्लीलता और फूहड़ता परोसने की तैयारी रो रही है। उनका कहना है कि ब्रजभूमि में हमारे अराध्य श्रीकृष्ण कन्हैया ने रासलीलाएं की हैं दुनिया भर के सनातनी यहां आकर भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ करते हैं। ऐसे दिव्य गोलोक भूमि को कुछ लोग साजिश के तहत बदनाम करना चाहते हैं। उनका कहना है कि आयोजक लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काना चाहते हैं।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बॉलीवुड में हड़कंप! अमिताभ-अभिषेक को फिर मिली जान से मारने की धमकी, गोल्डी ढिल्लों ने पोस्ट कर दी चेतावनी

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Threat: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री और मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो वायरल हुआ है

बिग बॉस 20: कनिका मान पर सलमान खान ने अपना आपा खोया, लव गिल के "विक्टिम कार्ड" गेम पर सवाल उठाए

Big Boss 20: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। इस बार निशाने पर रहीं कनिका मान, लव गिल और स्काउट। एपिसोड की शुरुआत कनिका मान से हुई। कनिका की काज़ी तौकीर और आम्रपाली दुबे के साथ बहस पर सलमान ने सवाल उठाए। मामला तब शुरू हुआ जब स्काउट ने 'कैरेक्टर ढीला है' गाते हुए लव के कैरेक्टर पर कमेंट किया।

पंजाबी एक्ट्रेस से लेकर अक्षरा सिंह समेत इन एक्टर्स ने की छठ पूजा, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, फोटो किया शेयर

Chhath Puja Celebration: आज 16 नवंबर, सोमवार को छठ महापर्व का समापन हो गया। पूरे देश में व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ उषा अर्घ्य दिया। इसके बाद से ही सेलेब्रिटीज भी अपनी छठ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हिमांशी खुराना की तस्वीरों की हो रही है। पंजाबी एक्ट्रेस ने छठ पूजा करते हुए अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लाल सूट पहना है और सिर पर चुनरी ओढ़ रखी है। माथे से लेकर नाक तक सिंदूर लगाए हिमांशी का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast