
Horoscope Today 30 August 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 30 अगस्त 2023, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि वाले जातकों को परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। वहीं कर्क राशि वाले जातकों को अपने खर्चो पर कंट्रोल करने की जरुरत है। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
मेष राशि(Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े भी समाप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनमुताबिक कार्य मिलने से काफी ज्यादा प्रसन्न रहेंगे और अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। किसी रुके हुए कानूनी कार्य के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, उसके बाद ही आप सफलता हासिल कर सकेंगे।
वृषभ राशि(Taurus)
वृषभ राशि के जातको को आज किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। घर व बाहर कहीं पर भी कोई भी फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी से सलाह लें। स्वास्थय समस्या आपको परेशान कर सकती है। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें आज सावधान रहने की आवश्यकता है। नहीं तो, पार्टनर से धोखा मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से खुश रहेंगे।
मिथुन राशि(Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। माता पिता के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें, अन्यथा वे बुरा मान सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने का योग बन रहा है। स्थान परिवर्तन को मना न करें, नहीं तो तरक्की में बाधा आ सकती हैं। संतान आज किसी अच्छे काम को अंजाम देगी, जिससे आपका मन अत्यधिक प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलें लेकर आएगा। आपको अपने कैरियर की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप इधर-उधर हाथ पैर भी मारेंगे। लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। आस पड़ोस में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आपको दूरी बनानी होगी। अन्यथा, आपके ऊपर पूरा वाद विवाद आ सकता है। अपने खर्चो पर कंट्रोल करने की जरुरत है। किसी भी प्रकार की स्कीम का हिस्सा बनने से बचना होगा।
सिंह राशि(Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी। किसी भी यात्रा पर जाएं, तो सावधानी के साथ जाएं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें, नहीं तो आपका उनके साथ विवाद बढ़ सकता है।
कन्या राशि(Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में फलदायक रहेगा। यदि आपने कहीं निवेश किया था, तो आपको लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील आज फाइनल हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी तभी लाभ मिलेगा और वह परीक्षा में सफलता हासिल करने में भी कामयाब रहेंगे। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
तुला राशि(Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो वह आपसे उस कर्जे को वापस मांग सकते हैं। कार्य क्षेत्र में किसी की कही बात को गहराई से सोचेंगे तो काफी ज्यादा परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई बड़ी गलती घटित हो सकती है। जीवनसाथी की मदद से आप हर कार्य आसानी से कर सकेंगे।
वृश्चिक राशि(Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। घर व बाहर किसी भी व्यक्ति से बातचीत करते समय सावधानी रखें, नहीं तो आपकी बात का कोई बुरा मान सकता है। परिवार में किसी व्यक्ति के लिए कोई छोटे व्यापार की शुरुआत करा सकते हैं। माता पिता का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा।
धनु राशि(Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह का निवेश सोच समझकर करना होगा। संपत्ति से संबंधित कोई डील रुक सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखने की जरुरत है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है, जिसके बाद आप काफी ज्यादा परेशान रहेंगे। व्यापार करने वाले जातक व्यवसाय में कुछ रुकी हुई योजनाओं को आज फिर से शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किलों भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को उनके अधिकारी किसी नए पद को देकर जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसमें बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें,नहीं तो ये नुकसानदेह साबित होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी मिलाजुला रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन मे हैं, वह आज अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और एक दूसरे के मन की बातों को जानने की कोशिश करेंगे। ऐसा करने से दोनों के बीच का रिश्ता और ज्यादा गहरा होगा। व्यापार करने वाले जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग कार्यरत हैं, उनकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
मीन राशि (Aquarius)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। जो जातक म्यूचल फंड में निवेश करते हैं, उन्हें आज अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। घर व बाहर किसी को भी कोई सलाह न दें, अन्यथा विवाद हो सकता है। परिवार के सदस्य आपके किसी काम में आ रही मुश्किल में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप उस काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे।
Leave a comment