HOROSCOPE TODAY 28 AUGUST 2023:सावन के आखरी सोमवार को इन राशियों का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण,जानें कैसा रहेगा आपके राशि का हाल

HOROSCOPE TODAY 28 AUGUST 2023:सावन के आखरी सोमवार को इन राशियों का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण,जानें कैसा रहेगा आपके राशि का हाल

Horoscope Today 28 August 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 28 अगस्त 2023,  सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि वालों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में सफलता के रास्ते खुलेंगे। वहीं कर्क राशि वाले जातकों का थोड़ा सा चुनौती पूर्ण रहने वाला है। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है, व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। परिवार में शांति रहेगी, परिवार के साथ समय बिताएंगे। जिससे आपके परिवार के सदस्य को खुशी होगी। मंदिर में खाने पीने की चीजों का दान कर सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी और दिन भी अच्छा बीतेगा। नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

वृषभ राशि(Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी के संबंध में या शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो, आपको उसमें लाभ की प्राप्ति होगी। आपके शेयर्स बहुत अच्छे दामों में बिकेंगे और अचानक से धन की प्राप्ति होने की उम्मीद है। बहुत समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।  वह रोजगार की तलाश में जहां भी जाएंगे, उन्हें सफलता मिलेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि(Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी फलदाई रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में भी मेहनत करेंगे, उसका फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के रास्ते खुलेंगे। हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। जातक विदेश यात्रा का प्लान भी बना सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। व्यापार के सिलसिले में देश से बाहर जा सकते है, जहां से आपको नए आर्डर प्राप्त हो सकते हैं। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में भी आपके कार्यों की सराहना होगी।

कर्क राशि(Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती पूर्ण रहने वाला है। किसी बड़े मामले में फैसला ले सकते है, जिसकी वजह से आप थोड़ा सा तनाव में रहेंगे और किसी बात की चिंता सताती रहेगी। अनावश्यक खर्च अधिक करना पड़ सकता है। किसी और के ऊपर ना चाहते हुए भी खर्च करना पड़ सकता है। अपने परिवार को समय दें, जीवनसाथी को नजर अंदाज करने से बचे अन्यथा, आपके परिवार में कलेश हो सकता है और वाद-विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि(Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा,आप किसी बात को लेकर तनाव ग्रस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कोई मनमुटाव हो सकता है। घर में किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। किसी पुराने रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिनसे मिलकर आप बहुत ही खुश होंगे और आश्चर्यचकित भी रहेंगे। विद्यार्थियों की बात करें तो आज विद्यार्थियों का शिक्षा में बहुत अच्छा मन लगा रहेगा।

कन्या राशि(Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो, व्यापार में आपकी बहुत समय से कुछ योजनाएं रुकी हुई थी।  उन योजनाओं को फिर से शुरू करने पर विचार कर सकते है। नौकरी वाले व्यक्तियों की बात करें तो, जातक को अपनी नौकरी में कोई तरक्की मिल सकती है। लेकिन आपके विरोधी आपसे परास्त होंगे। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर कोई बहस हो सकती है, बहस को ज्यादा बड़ा रूप न लेने दे नहीं तो कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें और बात को कंट्रोल करने की कोशिश करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा यदि आप व्यापार करते हैं तो आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी, नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने को मिल सकता है। जीवन में अलग-अलग तरीके से धन लाभ पाएंगे। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाते हैं तो आप जो भी शेयर्स खरीदेंगे उन शेयर्स में आपको लाभ प्राप्त होगा, आपके शेयर्स बहुत ऊंचे दामों पर बिकेंगे।

वृश्चिक राशि(Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशियों वाला रहेगा। जातक की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी। किसी भी प्रकार की धन की कोई कमी नहीं रहेगी। जिस भी क्षेत्र में कोई कार्य करना चाहते हैं आपको उस क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी प्रकार के तेल या लोहे का व्यापार करते हैं तो आपको अत्यधिक लाभ हो सकता है। अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से मिल सकते हैं। यदि कोई सरकारी कार्य रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है, जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

धनु राशि(Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को कोई बड़ी हानि हो सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार करते हैं तो, आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। इसीलिए थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। कहीं पर भी अपना पैसा फंसाने के बारे में ना सोचे, आपका पैसा वहां पर बढ़ेगा नहीं बल्कि आपको हानि ही होगी। नौकरी पैशे वाले जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आपपर काम का दबाव बहुत अधिक रहेगा।

मकर राशि(Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी प्रकार का धन लाभ हो सकता है। घर परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद हो सकता है। इसीलिए, आप थोड़ा सावधान रहे। परिवार के ही कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ कोई अनबन हो सकती है, उसे ज्यादा अधिक बढ़ने ना दें। नहीं तो कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। संतान को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। छात्र वर्ग की बात करें तो जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा दवाब वाला रहेगा, आज आपके ऊपर किसी कार्य को लेकर बहुत अधिक दबाव हो सकता है। कार्य की अधिकता के कारण आप अपने लिए बहुत मुश्किल से समय निकाल पाएंगे। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो, आपका स्वास्थ्य बहुत अधिक खराब रहेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो, आप बीमार पड़ सकते हैं। परिवार में नए लोगों से परिचय होगा। जिनके मिलने से आप बहुत ही संतुष्ट रहेंगे। नए लोगों से मिलना आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।  

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। अपने किसी सदस्य की यादों में खोए रहेंगे। जीवन बहुत ही कठिन लगेगा। किसी बड़े कार्य को करने के कारण आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जिसके बाद आपका जीवन बदल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो, आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहने की उम्मीद है, आपको ना ही किसी से धन उधार लेना पड़ेगा और ना ही धन की अधिकता रहेगी। 

Leave a comment