
Horoscope Today 16 August 2023, Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन यानी 16 अगस्त मेष राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं वृश्चिक राशि वालों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। मकर राशि वाले का विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही मेष राशि वालों से लेकर मीन राशि वालों का आज का दिन (16 अगस्त) कैसा रहने वाला है तो चलिए जानते हैं कल का राशिफल
मेष राशि (Aries)
आज मेष राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। अपने परिवार में सदभाव बनाये रखें। नौकरीपेशा जातकों के नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय स्रोत में वृद्धि की संभावना है। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। तरक्की के भी योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थय का ध्यान रखें। आपके संबंधों में मधुरता आएगी, जिसका आपको आगे चल कर फ़ायदा होगा।
वृक्षभ राशि (Taurus)
वृक्षभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। किसी प्रिय मित्र के द्वारा वस्त्रउपहार में मिल सकते हैं। आपके मन में सकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र का घर पर आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता का सानिध्य मिल सकता है। आपके मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का आज मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। कार्य़क्षेत्र में कठिनाइयां आएंगी। माता से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार में तरक्की के मार्ग खुलने की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। खानपान के साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान रखें, अन्यथा शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। फालतू के खर्च से बचें, नहीं तो कर्ज बढ़ने की संभावना है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज भवन सुख में वृद्धि होने की संभावना है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। पूरे दिन भाग-दौड़ अधिक रहेगी। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातक आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति होने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन और प्रशासनका सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। बात-बात पर क्रोध करने से बचें। आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की गलतियों के चलते आपका मन अशांत रह सकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों का आज मन अशान्त रहेगा। कारोबार करने वाले जातकों के कारोबार में परिवर्तन का योग बन रहा है। बचपन के मित्र का सहयोग मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं जिसके बाद आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। बातचीत में वाणी पर संयम बनाएं रखें। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। वस्त्रों पर आपका खर्च बढ़ेगा। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें। पैतृक संपत्ति में आ रहे गतिरोध कम होने की संभावना है।
धनु राशि (Saggitarius)
धनु राशि के जातक आज मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयां आने की संभावना है। हर कार्य में आपके भाइयों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भगवान शिव की आराधना करें, निश्चिंत ही फल मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार के चलते विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी हो सकता है। किसी सम्पत्ति या भवन से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों में आत्मविश्वास रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने की कोशिश करें।
मीन राशि (Pisces)
पढ़ाई करने वाले जातकों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त होने की संभावना है। कारोबार में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
Leave a comment