Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश और पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान के आसार हैं। हालांकि, लखनऊ में आज बारिश की संभावना नहीं है और यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हिमाचल और उत्तराखंड में जारी मानसून का कहर

हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। आज राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, उत्तराखंड में भी 10 से 15 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अगस्त को राजधानी देहरादून में भारी बारिश हो सकती है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश अलर्ट

10 अगस्त को पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश का अनुमान जताया गया है। हालांकि, चंडीगढ़ में आज बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast