सावन से एक दिन पूर्व, 2 करोड़ रूपए का नॉनवेज खा गए लोग

सावन से एक दिन पूर्व, 2 करोड़ रूपए का नॉनवेज खा गए लोग

मंगलवार से सावन माह शुरू हो गया है और अधिकतर लोग शिव भक्ति में लीन हो गए हैं। लेकिन देखने में आया है कि, ज्यादातर लोगों में फिक्र मंदिर, पूजन और व्रत से ज्यादा भोजन की दिखाई दी गई। जानकारी के अनुसार सुबह से शाम तक नॉनवेज के शौकीनों की चिंता शाम की दावत के इंतजाम पर ही थी। नॉनवेज के प्रमुख काउंटर पर शौकीनों के बीच चर्चाएं थीं- भइया कल से सावन लग रहे हैं...आज जमकर खा लेते हैं, फिर तो दो महीने की छुट्टी है। नॉनवेज बाजार के जानकारों के अनुसार सोमवार को शहर में करीब दो करोड़ रुपये का नानवेज बेचा गया है। कहा जाए तो दो महीने का हिसाब सावन से पहले एक ही दिन में पूरा करने में कोई कसर छोड़ी नहीं गई है।
 
सावन में मांस मछली से लोग रहते हैं दूर
 
बता दें कि, सावन के दौरान लोग मीट-मछली खाने से परहेज करते हैं। लोग ज्यादातर पनीर और मशरूम सहित अन्य व्यंजन खाते हैं। इसलिए सोमवार को लोग मीट, मुर्गा और मछली की खरीदारी के लिए उमड़ पड़े।

Leave a comment