
बिग बॉस 9 के प्रतिभागियों को एक बड़ा झटका लगा जब शो से युविका चौधरी एलीपमिनेट हो गई। युविका शो में पहले दो हफ्ते तक चुप-चुप रहती थी और कोई भी निर्णय नहीं ले पाती थी इसी कारण उन्हें वोट कम मिले और वो बाहर हो गई। वहीं युविका का कहना है कि घर में उन्हों ने एक शानदार सफर तय किया। उन्होंरने वर्ष 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू् किया था जिसमें शाहरुख खान मुख्यं भूमिका में थे।
ऋषभ की शो में वाईल्डय कार्ड इंट्री हुई थी। वे कई बार युविका के साथ बात करते नजर आये थे। उन्होंने यह भी पूछा था कि वो उनके बारे में क्याक सोचती है। वहीं प्रिंस ने हाल ही में युविका को दिल के शेप का एक परांठा बनाकर उन्हेंह प्रपोज किया था। लेकिन युविका ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। प्रिंस ने शो के होस्ट सलमान खान के सामने भी इस बात को माना था कि वो युविका को बहुत पसंद करते है। युविका को जो भी फैसला हो वो उन्हें मंजूर है।
अमन और किश्वर की जोड़ी शुरूआती दिनों में बंधन में बंधी थी। जब ऋषभ की घर में इंट्री हुई थी तो एक टास्की के दौरान ऋषभ घर के मेहमान थे और बाकी घरवालों को उन्हें अपने कार्यो से खुश करना था। जब ऋषभ ने पानी मांगा था तो किश्वोर ने पानी में थूका था अस कारण सलमान ने घरवालों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद किश्वर ने कहा कि उस समय सबने मेरा साथ दिया और सलमान सर के सामने सबने मना कर दिया। किश्व र ने सीधे तौर पर अमन का नाम लिया। इस बात से अमन चिढ़ गये और उन्होंने कहा कि उन्होंमने थूका नहीं था बस एक्टिंग की थी। इसके बाद दोनों की बहस हुई।
रिमी लगातार बिग बॉस के घर से बाहर जाने की गुहार लगा रही थी। अब मंदाना भी लगातार बिग बॉस से कह रही है कि वो इस घर में नहीं रह सकती और उन्हें इस घर से बाहर जाना है। वीकेंड में उन्हों ने फिर एकबार सलमान को कहा कि वो घर से बाहर जाना चाहती है। मंदाना शो में घर से बाहर जाने के लिए रोती नजर आई।
सलमान ने की प्रेम रतन धन पायो टीम संग घर में इंट्री की। सलमान सहित सोनम कपूर, स्वारा भास्कंर और फिल्म के कई सदस्योंह ने घर में इंट्री की। वे घरवालों के लिए दीवाली के मौके पर मिठाई लेकर गये थे। घरवालों ने फिल्म की टीम संग खूब मस्तीठ की। सलमान और सोनम ने घरवालों के लिए जलेबी भी बनाई।
Leave a comment