आज है संजीव कुमार की पुण्यतिथी

आज है संजीव कुमार की पुण्यतिथी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजीव कुमार की 6 नवबंर को पुण्यतिथी है। संजीव कुमार का असली नाम हरिभाई जरीवाला था और उनका जन्म 9 जुलाई 1938 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। संजीव कुमार के बारे में कहा जाता है कि वह अफेयर शुरू होने से पहले ही महिलाओं पर शक करने लगते थे। संजीव कुमार की छवि फिल्मी पर्दे पर जितनी सीरियस थी आम जिंदगी में उतनी ही अलग।

संजीव कुमार हेमा मालिनी को बेहद चाहते थे, लेकिन हेमा ने उनके प्यार को ठुकरा दिया था। साल 1960 में संजीव कुमार को फिल्म हम हिन्दुस्तानी में एक छोटी सी भूमिका निभाने का अवसर मिला। इस फिल्म के बाद संजीव कुमार एक के बाद एक सफल फिल्मों से अपने अभिनय से झंडे गाड़ते चले गए। साल 1968 में उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अभिनय किया और उन्हें प्रभावित कर दिया। फिल्म नया दिन नई रात में उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि नौ अलग-अलग रोल निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया था। 

उनकी फिल्मों में सीता और गीता, खिलौना, आंधी, मौसम, मनचली, शोले जैसी फिल्में शामिल है।  संजीव कुमार को अपने फिल्मी करियर में 14 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटिड किया गया और दो भार यह पुरस्कार दिया भी गया। संजीव कुमार आजीवन अविवाहित रहे।  47 साल की उम्र में 6 नवम्बर 1985 को दिल का दौरा पड़ने से संजीव कुमार की मृत्यु हो गई। संजीव कुमार की मौत के बाद भारत सरकार ने उनकी याद में पोस्ट स्टॉम्प जारी किया।

 

Leave a comment