
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती अब किसी से छुपी नहीं है। वहीं सलमान किंग खान को बर्थडे विश करने उनके घर पहुंचे। शाहरुख ने खुद इस बात की जानकारी दी और ट्विटर पर कुछ तस्वीसरें भी शेयर की है। पहली तस्वीर पोस्ट करते हुए शाहरुख ने लिखा, मेरे बर्थडे पर भाई मुझे सुल्तान के मूव्स सिखा रहे है। इस तस्वीार में शाहरुख और सलमान दोनों रेसलर की तरह एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे है। सलमान जल्द ही आगामी फिल्म सुल्तान में एक रेसलर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।
इसके अलावा दूसरी फोटो पोस्टआ करते हुए सलमान ने लिखा, प्रेम रतन धन पायो। सलमान जल्दे ही आगामी फिल्म प्रेम रतन धन पायो में आने वाले है। फिल्म में सलमान प्रेम की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं शाहरुख आगामी फिल्म दिलवाले में काजोल के साथ नजर आयेंगे। शाहरुख इससे पहले सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी में शामिल हुए थे। वहीं शाहरुख ने सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के पहले पोस्टर को अपने ट्विटर पर रिलीज किया था और फिल्म का प्रमोशन भी किया था।

Leave a comment