
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म दिलवाले के आखिरी दौरे की शूटिंग हैदराबाद में कर रहे है। बता दें कि शाहरुख और दिलवाले की पूरी टीम काफी दिन से अपने-अपने घर से दूर शूटिंग में बिजी है। परिवार से दूर होने पर अकेलापन महसूस करना स्वाभाविक है। इसी बीच शाहरुख ने बेटी सुहाना और छोटे बेटे अबराम को कुछ वक्त साथ बिताने के लिए हैदराबाद बुलाया। जब शाहरुख के बच्चे सेट पर पहुंचे तो उन्होंने दोनो बच्चों के हाथों की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी ट्विटर पर भी दी थी। हाल ही में जब शाहरुख के बच्चे लौटे तो उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पोट किया गया।

Leave a comment