अनिल कपूर जैसी लगन को पाना चाहता हूं: अर्जुन

अनिल कपूर जैसी लगन को पाना चाहता हूं: अर्जुन

एक्टर अर्जुन कपूर का मानना है कि वह अपने चाचा और एक्टर अनिल कपूर से काम के प्रति उनकी लगन को पाना चाहते है।वह कहते है, जब कभी भी मैं किसी पार्टी या इवेंट में जाता हूं तो वहां लोग कहते हैं कि तुम्हारे अंकल तो हैंडसम लग रहे है। यह सुनकर मुझे बहुत खुशी होती है। गर्व महसूस होता है। उनका समर्पण और काम के प्रति जुनून अभी भी उनकी उम्र पर हावी है। उन्होंने अब तक जो कुछ भी पाया है वो कमाल है। मैं उनसे यही बात सीखना चाहता हू। मुझे उम्मीद है कि मैं उनसे यह बातें सीख सकूंगा।

यह बात अर्जुन ने आईफा की प्रेस कांफ्रेंस में कहीं जहां पर अनिल कपूर भी मौजूद थे।अनिल ने कहा, अर्जुन को मैंने हमेशा शानदार पाया है। यह महज शुरुआत है। वो बहुत दूर तक जाएगा। शो को अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह होस्ट करेंगे।अर्जुन ने कहा, अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करना मेरे लिए बड़ी बात होगी। मैं खुश हूं कि रणवीर और मैं शो को होस्ट करेंगे। रणवीर अद्वितीय है।

 

Leave a comment