
मुंबई : बॉलीवुड में खान वॉर से सब अच्छी तरह से वाकिव है लेकिन जब भी मौका मिलता है बॉलीवुड के दो सबसे बड़े दुश्मन सलमान खान और शाहरुख खान एक दूसरे को गले लगाने से नही चूकते है। बाबा सिद्धिकी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के दोनों दिग्गज ने एक बार फिर एक दूसरे को गले लगाया है।
कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी का जहां बलीवुड दबंग सलमान और बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख दोनो ही शामिल हुए, शाहरूख जो कि पार्टी में पहले से ही मौजूद थे सलमान के आने पर खुद आगे बढ़ते हुए सलमान को गले लगाया। दोनों के मिलते ही सभी का ध्यान उनकी ओर चला गया इस पार्टी में महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार भी मौजूद थे।
इससे पहले 2013 में बाबा सिद्धिकी की इफ्तार पार्टी में ही बॉलीवुड के इन खान ने लगभग एक अर्से बाद एक दूसरे को गले गलाया था और इस बार भी रमजान का यह पाक महीना इन दोनों स्टार्स के मिलने की वजह बना है।

Leave a comment